इस मां बेटी की जोड़ी के लिए दुबई का सफर बहुत ही दिलचस्प रहा। इनके मजेदार किस्से जानने के बाद आप भी अपनी मॉम के साथ दुबई जरूर जाना चाहेंगी।
दुनिया भर में दुबई अपनी शानो शौकत और खूबसूरती के लिए मशहूर है। पैसों की यहां कोई कमी नहीं है और इस देश के साथ-साथ यहाँ की आम जनता भी पैसे की नुमाईंदगी करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। दुनिया में सबसे सख्त कानून लागू करने वाले देशों में से एक है पर इसके बावजूद भी यहां साल बार दूसरे देशों से आने वाले टूरिस्ट्स का तांता लगा रहता है। दुबई में बहुत सी ऐसी खूबसूरत चीजें है जो टूरिज्म का केंद्र है।
हमारी रीडर पूजा भल्ला ने HerZindagi.com के साथ अपने दुबई का एक्सपीरियंस शेयर किया जिसे जानने के बाद यही लगा कि इस एक्सपीरियंस को आपके साथ भी शेयर किया जाए ताकि आपको अपनी मॉम के साथ सेफ्टी के साथ घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन मिल सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे कि एक बेटी के लिए उसकी बेस्ट फ्रेंड उसकी मां होती है वैसे ही एक मां के लिए उसकी बेस्ट फ्रेंड बेटी होती है। आजकल बिजी टाइम के चलते बहुत मुश्किल हो गया है अपनी बेटी के साथ बैठकर ढेरो बातें करना। अगर आपको यह मौका चाहिए तो आपको अपनी बेटी के साथ एक ट्रिप प्लान करना होगा उसे अपने दिल की कई बातें बताने और सुनने के लिए।
अगर आप अपनी मॉम या फिर बेटी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो शायद दुबई ही आपके लिए वो लोकेशन हो जहां मां बेटी की जोड़ी खुलकर मस्ती भरे पल बिता सकें और अपनी ट्रेवल के यादों के बॉक्स को दिलचस्प यादों के साथ भर सकें।
हो जाइए तैयार घूमकर आते हैं दुबई इस मां बेटी की जोड़ी के नजरिए से।
शॉपिंग करने से भला कौन रोकेगा
दुबई से अच्छी शॉपिंग के लिए और भला कौन सी जगह हो सकती है। यहां तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स भी शॉपिंग करने के आते हैं। कई लड़कियां अपनी शादी से पहले दुबई में शॉपिंग करने की इच्छा रखती हैं और कई शॉपिंग करने पहुंच भी जाती हैं। जब आप किसी मेल पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाती हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी शॉपिंग करने में ही होती है, अब भला कौन लड़कों को समझाए कि ट्रिप पर गए और शॉपिंग नहीं की तो ट्रिप का मजा कम हो जाता है।
Read more: कुछ ऐसा हुआ उस दिन कि आज तक याद है नैनीताल का वो दिन
पूजा भल्ला ने बताया कि दुबई में वो अपनी गर्ल गैंग के साथ गई थीं और एक मां के लिए उसकी गर्ल गैंग में कौन-कौन शामिल हो सकता है यह तो आप समझ ही गए होंगे। पूजा भल्ला के गर्ल गैंग में उनकी बेटी निकिता भल्ला और उनकी बहन शामिल थीं और हां साथ में बहन की बेटी भी थी। मतल्ब दो मां बेटी की जोड़ी थी। अब शायद आपको कोई ट्रिप प्लान करते टाइम अपने लिए गर्ल गैंग बनाने में प्रोब्लम नहीं होंगी। पूजा की सलाह मानें तो आप दुबई मॉल से अपने मनपसंद बैग और शूज लेने ना भूलें।
सेफ्टी की नहीं होगी कोई टेंशन
सोलो या अपनी गर्ल गैंग ट्रिप पर जाने से पहले सबसे ज्यादा टेंशन सेफ्टी की होती है। दुबई एक ऐसी जगह है जहां आप बिना किसी टेंशन के सोलो या अपनी गर्ल गैंग के साथ फ्री होकर घूम सकती हैं। पूजा भल्ला ने बताया कि उन्हें दुबई ट्रिप पर एक मिनट के लिए यह नहीं लगा कि वो सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल दुबई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी सख्त कानून हैं जिसके चलते वहां महिलाएं टूरिस्ट्स काफी सुरक्षित महसूस करती हैं।
Read more: अगर गोवा है आपकी हनीमून डेस्टिनेशन तो जरूर पढ़े इस कपल का personal experience
'Wiyo Travel' के फाउंडर जय कांतावाला ने हमें बताया था कि सेफ्टी कारण की वजह से लेडीज़ सोलो ट्रिप, ब्रेस्ट फ्रेंड के साथ या फिर अपनी गर्ल गैंग के साथ ट्रिप पर जाने से एतराज करती हैं।
ये किस्से हैं काफी मजेदार
पूजा भल्ला ने बताया कि दुबई में उन्हें 3 स्टार प्रोपर्टी में इतनी सुविधाएं मिली जो उन्हें इंडिया की किसी 5 स्टार प्रोपर्टी में कभी नहीं मिली। मतलब पूजा भल्ला ने 5 स्टार प्रोपर्टी के मजे लिए और वो भी 3 स्टार प्रोपर्टी के पैसे देकर। साथ ही पूजा भल्ला ने एक सलाह भी दी कि दुबई जाए तो वहां छोटी सी ही सही लेकिन कोई गोल्ड ज्वैलरी जरूर लें।
इससे बेस्ट क्या हो सकता है जब मां बेटी की जोड़ी मस्त होकर बैली डांस को एंजॉय करें। दुबई में डेजर्ट सफारी में होने वाले बैली डांस को पूजा और उनकी बेटी निकिता ने काफी एंजॉय किया। बिना बॉडी शेम्मिंग के टेंशन के आप वहां बैली डांस को एंजॉय कर सकती हैं। अगर आप चाहे तो वहां बैली डांस की वर्कशॉप भी अटैंड कर सकती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों