Horror Places In Bhopal: भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल भी माना जाता है। भोपाल को कई पर्यटक 'झीलों की नगरी' के नाम से भी जानते हैं। इस शहर में स्थित बड़ा तालाब और छोटा तालाब बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में माने जाते हैं। तालाब के अलावा, भोपाल की अन्य खूबसूरत जगहें-शौर्य स्मारक, बिड़ला मंदिर, वन विहार या भीमबेटका के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स जैसी डरावनी जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आज हम आपको डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की उन डरावनी कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपको भी नहीं मालूम होगा।
डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की डरावनी कहानी बताने से पहले आपको बता दें कि यहां कॉम्प्लेक्स भोपाल में आरिफ नगर के पास में स्थित है। यह भोपाल रेलवे स्टेशन से करीब 7-10 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें: Haunted Hill Stations: भूलकर भी नॉर्थ ईस्ट इंडिया के इन डरावने हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने न पहुंचें, जानें क्यों?
डाउ इंडस्ट्रियल NOकॉम्प्लेक्स की घटना भोपाल में हुई गैस त्रासदी से जुड़ी हुई है। भोपाल में गैस त्रासदी की घटना साल 1984 में हुई है। कहा जाता है कि डाउ इंडस्ट्रियल बिल्डिंग में हुई गैस त्रासदी में करीब हजारों लोगों की जान गई थीं। मरे हुए लोगों का सामूहिक रूप से दफनाया गया था।
डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स गैस त्रासदी भारत की सबसे दर्दनाक घटनाओं में एक थी। इस घटना के बाद बिल्डिंग को बंद कर दिया था। गैस त्रासदी के कुछ दिनों बाद डाउ इंडस्ट्रियल बिल्डिंग भोपाल की सबसे डरावनी जगहों में से एक मानी जाने लगी।
डाउ इंडस्ट्रियल बिल्डिंग की डरावनी कहानियां आज भी कई लोगों को चकित कर देती हैं। गैस त्रासदी के कुछ दिनों बाद यह माना जाने अलग कि इस कॉम्प्लेक्स को भूतों ने अपना घर बना लिया।
किंदवंती के अनुसार, डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में मरे हुए लोगों की आत्मा भटकती रहती है। आधी रात को इस कॉम्प्लेक्स से अजीबो-गरीब आवाज आते रहती है। लोगों का मानना है कि घटना के बाद आधी रात को कुछ लोग सफेद कपड़ा पहने कॉम्प्लेक्स नाचते-गाते और चिल्लाते रहते हैं। सूरज ढलने के बाद डर की वजह से कोई भी इस कॉम्प्लेक्स के आसपास भटकने की हिम्मत तक नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें: Haunted Places: पश्चिम भारत की सबसे डरावनी जगहें, नाम सुनते ही कांप जाती है लोगों की रूह
डाउ इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के अलावा, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अन्य और भी ऐसी कई डरावनी जगहें मौजूद हैं, जहां आज भी कई लोग अकेले जाने की हिम्मत तक नहीं करते हैं। जैसे-
नोट: इन जगहों को कहानी लोक कथा पर आधारित है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@x-raw-image,jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।