हमारे देश के हर शहर में अलग-अलग तरह की डिशेज फेमस हैं। ऐसे में इन डिशेज में कुछ के नाम तो कई शहरों पर रखे गए हैं। इसके अलावा दुनियाभर के देशों में भी तमाम तरह के व्यंजन मशहूर हैं। जिनको उस जगह के अलावा बाकि जगह भी बड़े चाव से खाया और पसंद किया जाता है। साथ ही, विश्व में कई ऐसी डिशेज हैं जिनके नाम कई शहरों से जुड़े भी हैं। जिसके चलते यह डिश केवल लोगों के द्वारा पसंद ही नहीं बल्कि वहां की संस्कृति, स्वाद और परंपरा को दर्शाती है। दरअसल, हर डिश का अपना बनाने का तरीका, फ्लेवर और खासियत होती है। हर कोई अपने टेस्ट के हिसाब से इन डिश को पसंद भी करता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी लोकप्रिय डिशेज के नाम बताने जा रहे हैं। जिनका नाम विश्व के कुछ विदेशी शहरों के नाम पर रखा गया है। आइए देख लेते हैं इनकी लिस्ट और इनके पीछे की रोचक कहानियां।
यह एक फेमस डेजर्ट है, जिसको बेल्जियम के अलावा पूरे विश्व में पसंद किया जाता है। यह खाने में काफी क्रिस्पी होता है। मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए यह एक बेहतरीन डेजर्ट का विकल्प है। इसको यीस्त और अंडे से तैयार किया जाता है। इसके बाद इसपर चॉकलेट सिरप और शहद डाला जाता है। पहली बार यह वेफल्स 1958 में ब्रुसेल्स वर्ल्ड फेयर में अंतरराष्ट्रीय मंच पर फेमस हुए और फिर इसके बाद अमेरिका के बाद देश के हर कोने में इन्हें पसंद किया जाने लगा।
कैलिफोर्निया रोल जैपनीज डिश सुशी की तरह दिखते हैं। इनको सबसे पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में बनाया गया था। इसके बाद से ही इनका नाम कैलिफोर्निया रोल रखा गया। यह एक नॉनवेज डिश होती है। जिसको क्रैब स्टिक, खीरा और एवोकाडो से तैयार किया जाता है। इसकी बाहरी परत को चावल और तिल से सजाया जाता है। यह रोल खाने में थोड़ा क्रीमी लगता है। यह सुशी पसंद आने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
कई प्रकार की सॉसेज से तैयार किया जाने वाला यह पास्ता खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसका तीखा-चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। यह पास्ता दिखने में नूडल्स की तरह लगता है। इटेलियन पास्ता को इटली में एक सांस्कृतिक व्यंजन की तरह देखा जाता है। नूडल्स के अलावा यह पास्ता स्पेगेटी, पेने, फ्यूजिली, मैकरोनी और रैवियोली जैसे आकार में भी मिलता है। इस पास्ता को बेजिल पेस्टो के सर्व किया जाता है। आज इस डिश को इटली के अलावा दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
ये भी पढ़ें: क्यों इन 5 फूड्स का नाम पड़ा है शहरों के नाम पर? जानें इसके पीछे की कहानी
हैम बर्गर भी पूरे संसार की लोकप्रिय डिशेज में से एक है। इसको चिकन, बीफ और मीट से तैयार किया जाता है। बताया जाता है इस बर्गर की उत्पत्ति जर्मनी के शहर हेमबर्ग से हुई थी। जिसके बाद इस डिश का नाम हैम बर्गर पड़ा। इस बर्गर के अंदर चीज, लेट्यूस, टमाटर, प्याज और अलग-अलग सॉसेज से बनाया जाता है। इस बर्गर को आप अपने अनुसार बनवा भी सकती हैं। यह एक फ़ास्ट फ़ूड है।
ये भी पढ़ें: Famous Food Festivals: फूड लवर्स को जरूर पता होने चाहिए वर्ल्ड के इन फेमस फूड फेस्टिवल के नाम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।