पास्ता खाना हम सभी को पसंद होता है। किसी को रेड सॉस पास्ता खाना पसंद होता है, तो कोई अपने लिए व्हाइट सॉस पास्ता बनाता है। इसलिए यह इटैलियन डिश हर किसी की फेवरेट हो गई है। कई सारे लोग तो नाश्ते में भी इसे बनाना पसंद करते हैं, ताकि पकोड़े और पोहा से कुछ अलग ट्राई कर सके। वहीं कुछ लोग ज्यादा मैदा खाने से बचते नजर आते हैं।
ऐसे में आप इस बार संडे को घर पर बनाएं आलू का पास्ता। इसे आलू गनोची (Potato Gnoocchi) भी कहते हैं। इसे आप आलू और शकरकंद दोनों से बना सकती हैं। ऐसे में आपको भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए। इसका स्वाद और पास्ता से थोड़ा अलग होता है, तो इस वीकेंड घर पर बनाएं आलू का पास्ता। जिसे खाकर आपके घरवाले खुश हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: स्पिनेच गनोची बनाने की आसान विधि शेफ संजीव कपूर से जानें
इसे भी पढ़ें: स्नैक्स का मजा दोगुना बढ़ा देंगी पास्ता की ये नई रेसिपीज, सब भूल बार-बार खाने का होगा मन
Image Credit- Instagram, Social Media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इस तरह बनाएं आलू का पास्ता
पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को ठंडा कर लें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इसे छील लें।
अब एक बड़ा बाउल लें। उसमें आलू को छीलकर मैशर की मदद से बारिक मैश कर लें।
इसमें मैदा डालकर आलू का मिक्सर डालकर अच्छे से डो तैयार करें।
फिर काटे की मदद से इसे गनोची की शेप तैयार करें।
इसके बाद एक बाउल में पानी डालें और इसमें नमक को मिक्स करें और इस पास्ता को इसमें एड करें।
जब ये पानी के ऊपर फ्लोट करने लगे तो छलनी की मदद से इसे निकाल लें।
एक पैन लेना है, इसमें लहसून डालें और अच्छे से रोस्ट करें।
इसके बाद इसमें पार्सले डालकर पास्ता को पैन में एड करें और अच्छे से टोस करें।
इसमें पास्ता सॉस को डालें और अच्छे से इसे मिक्स करें।
इसके बाद इसे गार्लिक ब्रेड और रिफ्रेशिंग ड्रिंक के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।