herzindagi
tawa garlic and cheese bread for kids

10 Minute Recipe: घर पर बच्चों के लिए झटपट बनाएं तवा गार्लिक चीज़ ब्रेड

घर पर आसानी से बनाएं तवा गार्लिक चीज़ ब्रेड। ये स्वादिष्ट रेसिपी बच्चों को आएगी पसंद और आपको नहीं लगेगी ज्यादा मेहनत।
Editorial
Updated:- 2020-07-19, 09:00 IST

बच्चों को रोज़ नई-नई चीज़ें खाना पसंद होता है और ऐसे में अगर आप घर पर कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहेंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा। सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ आप घर पर आसानी से तवा मसाला ब्रेड बना सकती हैं। इस रेसिपी की खासियत ये है कि ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और इसका स्वाद बिलकुल वैसा ही आता है जैसा बाज़ार की गार्लिक चीज़ ब्रेड जैसा ही होता है। ये बहुत ही आसान रेसिपी है और आपके घर में सभी को पसंद आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाए।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

तवा गार्लिक चीज़ ब्रेड Recipe Card

इस रेसिपी के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं पड़ेगी और यकीनन इसका फ्लेवर आपको पसंद आएगा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 350
Cuisine: Others
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1/4 कप मक्खन
  • 4-5 बड़ी लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • 1/4 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1/4 चम्मच इटैलियन सीजनिंग
  • 8-10 ब्राउन ब्रेड स्लाइस
  • 3-4 चीज़ स्लाइस
  • नमक स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    आप इसके लिए बेकरी वाली क्रस्टी ब्रेड भी इस्तेमाल कर सकती हैं। उसका फ्लेवर ज्यादा आएगा।

  2. Step 2:

    सबसे पहले मक्खन में लहसुन की कलियां, सीजनिंग, चिली फ्लेक्स और नमक मिलाकर इसे अलग रख दें।

  3. Step 3:

    अब इसे ब्रेड पर अच्छे से लगाएं, ध्यान रहे कि ब्रेड के दोनों साइड इससे कवर हो जाएं।

  4. Step 4:

    तवा गर्म कर इसे मीडियम या लो आंच पर पकाएं। अगर आंच हाई रखेंगी तो मक्खन जल्दी पिघल जाएगा और ब्रेड सिकेगी भी नहीं। हमें ब्रेड को कुरकुरा करना है।

  5. Step 5:

    जब मक्खन थोड़ा पिघलने लगे तो इसमें चीज़ स्लाइस एड करें ताकि आपकी ब्रेड पर चीज़ी फ्लेवर आए।

  6. Step 6:

    जब चीज़ पिघल जाए तो इसे तवे से हटा लें। किसी सर्विंग प्लेट में डालकर गर्मा गर्म सर्व करें और स्वादिष्ट तवा गार्लिक चीज़ ब्रेड का आनंद उठाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।