हैमबर्गर का नाम सुनते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है। टेस्टी-टेस्टी हैमबर्गर की फोटोज नजर आने लगती है। आपने भी 'बर्गर किंग' से लेकर 'मैकडॉनल्ड्स' तक और रेहड़ी पर बनने वाले हैमबर्गर तो जरूर खाए होंगे। हर हैमबर्गर का एक अलग ही स्वाद होता है। साथ ही आजकल के युवाओं में भी हैमबर्गर काफी पॉपुलर हो चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हैमबर्गर को सबसे पहले किसने बनाया होगा? किस देश ने इसका आविष्कार किया होगा और हैमबर्गर कितने साल पुराना है। शायद नहीं, ऐसे में आज हम आपको हैमबर्गर का इतिहास बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं हैमबर्गर के बारे में।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हैमबर्गर पर कई देशों ने दावा किया है। सोचिए एक हैमबर्गर और इतने देश। ऐसा ही विवादित रहा है हैमबर्गर का इतिहास। ऐसा कहा जाता है कि हैमबर्गर को सबसे पहले अमेरिका ने बनाया था। लेकिन कुछ लोगों का यह भी मानना है कि हैमबर्गर कीउत्पत्ति जर्मनी में हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि जर्मनी के दूसरे सबेस बड़े शहर का नाम हैम्बर्ग है। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जाता है कि हैमबर्गर के जरिए मिस्र जैसी प्राचीन सभ्यताओं में वापस जाने के तरीके का पता लगाया जा सकता है।
इस बात से तो हम सभी लोग वाकिफ हैं कि हैमबर्गर अमेरिकन लोगों का फेवरेट फास्ट फूड है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका हर साल करीब 50 मिलियन बर्गर कंज्यूम करता है। इसका मतलब यह हुआ कि अमेरिका का हर व्यक्ति हफ्ते में 3 बार बर्गर खाता है। इसके साथ ही 28 मई को हैमबर्गर डे भी मनाया जाता है। सोचिए अगर हैमबर्गर डे मनाया जाता है तो यह हैमबर्गर कितना फेमस है।
इसे भी पढ़ें:बच्चों को पसंद है बर्गर तो घर पर बनाएं हेल्दी Soya Burger
पहले हैमबर्गर को केवल मीट, काली मिर्च, रेड वाइन, सिरका, आदि सामग्री डालकर बनाया जाता था। समय के साथ-साथ इसमें कई बदलाव आए और अब हैमबर्गर में प्याज, टमाटर और बटर भी डाला जाता है। हैम सूअर के मांस का एक लेग है, जिसे स्मोक करके प्रीजर्व किया जाता है। हालांकि, देखा जाए तो हैमबर्गर एक सैंडविच है, जिसमें ग्राउट मीट की पैटी होती है, आमतौर पर बीफ , जिसे एक बन या ब्रेड रोल के अंदर रखा जाता है। साथ ही क्या आपने कभी सोचा है कि जब हैमबर्गर में कोई हैम नहीं है तो इसे हैमबर्गर क्यों कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें:हर फूड लवर को जरूर टेस्ट करनी चाहिए यह पॉपुलर अमेरिकन डिशेज
चीज़ी हैमबर्गर, पोर्क हैमबर्गर, स्पाइसी हैमबर्गर ऐसे ही कई तरह के हैमबर्गर की वैरायटी मौजूद है। इसके अलावा हर देश में हैमबर्गर को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। अमेरिका में हैमबर्गर में ग्राउंड बीफ , प्याज, चिली सॉस अमेरिकन चीज़ , टमाटर और हैमबर्गर बन से बनाया जाता है। वहीं भारत में हैमबर्गर में चिकन, प्याज , टमाटर और चीज़ मिलाया जाता है। आप चाहें तो हैमबर्गर को घर पर भी बना सकती हैं। हैमबर्गर को बनाना काफी आसान है। केवल कुछ चीजों और टिप्स से आप भी टेस्टी हैमबर्गर बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा? इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।