यार! 'आज बर्गर खाने का मन कर रहा है? बगल में ही रेस्टोरेंट है, चलते हैं हम सब और मस्त वेज या नॉनवेज बर्गर खाते हैं? क्या बोलते हो यारों! चलो, चलते हैं'। दोस्तों के साथ शाम को एक साथ रेस्टोरेंट में बैठकर बर्गर खाने और कुछ बाते करने में जो मज़ा है, वो मज़ा शायद ही किसी समय मिले। आज के आधुनिक जीवनशैली में बर्गर फ़ास्ट फ़ूड का एक ऐसा हिस्सा बन गया है कि घर से निकलते ही बच्चों से लेकर युवाओं के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। खैर, जब बात बर्गर फ़ूड के बारे में हो रहा है, तो क्या आप बता सकते हैं कि बर्गर को सबसे पहले कहां और किसने बनाया था? शायद आपके पास इसका जवाब नहीं हो। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बर्गर के इतिहास से रूबरू यानि बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
वैसे तो फ़ास्ट फ़ूड के ऊपर लाखों किताब लिखे गए हैं लेकिन, बर्गर को लेकर 'द वर्ल्ड इज यॉर बर्गर' पुस्तक काफी प्रचलित है। इस पुस्तक को डेविड माइकल्स ने लिखा है। इस पुस्तक में यह जिक्र है कि एक फ़ूड के तौर पर कैसे बर्गर का विकास हुआ और कैसे धीरे-धीरे फ़ास्ट फूड्स के सबसे लोकप्रिय फूड में शामिल हो गया। कहा जाता है कि इस किताब में यह जिक्र है कि बिर्गर सबसे पहले रोम देश में बना था। इसे लगभग पहली शताब्दी के आसपास बनाया गया था। उस समय कीमा, काली मिर्च, बादाम के साथ वाइन के साथ मछली डालकर बर्गर को बनाया जाता था।
इसे भी पढ़ें:मानसून में कुछ मसालेदार और चटपटा खाना हो तो ट्राई करें ये 9 फूड
जी हां, बर्गर का इतिहास सिर्फ रोम से ही नहीं बल्कि मंगोलों से भी जुड़ा है। एक मिथक के अनुसार मंगोल जब घुड़सवारी करके आराम करते थे, तो रोटी या ब्रेड में मांस को टुकड़ों को डालकर खाते थे। धीरे-धीरे रोटी और ब्रेड में मांस को डालकर गरम किया जाने लगा और लोग पसंद भी करने भी लगे। लगभग 13वीं और 14वीं शताब्दी के आसपास मंगोल में इसे बड़े ही प्रेम के साथ सभी खाना पसंद करने लगे।(कॉफ़ी के इतिहास के बारे में जानें)
जी हां, शायद आपको जानकर यह हैरानी हो लेकिन, यूरोप के कुछ देशों में बर्गर को हैमबर्ग के नाम से जाना जाता था। लगभग 1747 के आसपास लंदन में इसे हैमबर्ग ही बोला जाता था। उस समय इसमें मांस, काली मिर्च, रेड वाइन, सिरका, आदि सामग्री डालकर बनाया जाता था। बाद में इसे टोस्ट भी किया जाने लगा। धीरे-धीरे इसमें प्याज और टमाटर के साथ बटर का भी इस्तेमाल होने लगा।
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: टेस्ट का तड़का लगाना है तो घर पर अचार का मसाला इस तरह बनाएं
यह बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि जिस समय बर्गर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, उसी समय सैंडविच भी लोगों के बीच लोकप्रिय फ़ास्ट फ़ूड बन रहा था। कई लोगों का मानना है कि बर्गर का छोटा भाई सैंडविच है। न्यूयॉर्क में इसे बर्गर और हैमबर्ग दोनों ही नामों से जाना जाता था। धीरे-धीरे यानि 19वीं शताब्दी आते-आते वेज, नॉनवेज, पनीर, सोया बर्गर आदि कई तरह के बर्गर को पसंद किया जाने लगा। आज इसे लगभग समूचे विश्व में बेहद ही पसंद किया जाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।