दालों का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, अधिकतर लोग दाल खाना पसंद ही नहीं करते हैं और वे इससे बचने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। हालांकि, अगर आप मूंग दाल को एक नए अंदाज में खाना चाहती हैं तो इससे स्नैक्स बनाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। शाम के समय जब कुछ स्नैक्स खाने का मन करता है तो ऐसे में मूंग दाल की मदद से बनने वाले अमेजिंग स्नैक्स को खाया जा सकता है।
वैसे आपको शायद पता ना हो, लेकिन भारत के लगभग हर रीजनल डिश में कम से कम एक मूंग दाल स्नैक होता है। ऐसे में आपके पास मूंग दाल को खाने के कई अलग-अलग तरीके हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही मूंग दाल स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देश के कोने-कोने में बड़े ही शौक से बनाया व खाया जाता है-
मूंग दाल कचौरी को यूं तो अब लोग देशभर में खाई जाती है, लेकिन यह राजस्थान का फेमस है। खासतौर से, जोधपुर में मूंग दाल कचौरी सिग्नेचर डिश है, कई मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यहां पर मूंग दाल कचौरी का रियल स्वाद चखने का मौका मिलता है। इन मूंग दाल कचौरियों को चटनी के साथ परोसा जाता है।
मूंग दाल पंडोली का नाम आपने शायद ना सुना हो, लेकिन यह गुजरात में काफी फेमस है। यह मूंग दाल पंडोली गुजरात राज्य की इडली जैसी स्टीम्ड डिश है। (क्या है ग्रीक अर्मेनियाई दुलमा का इतिहास आप भी जानें)जिसे चटनी के साथ सर्व किया जाता है। इन्हें हाथों से बनाकर तैयार किया जाता है, इसलिए इन्हें बनाना काफी मुश्किल होता है। अब इन्हें बनाने के लिए लोग इडली मेकर का इस्तेमाल भी करने लगे हैं।
पश्चिम बंगाल और असम में मूंग पुली या मूंग दाल पुली को बनाया जाता है। यह एक स्वीट स्नैक है, जिसका बाहरी आवरण मूंग की दाल से तैयार किया जाता है। वहीं, इसकी स्टफिंग नारियल और गुड़ की मदद से बनाई जाती है। यह स्नैक काफी टेस्टी होता है और अधिकतर घरों में लोग इसे खाना पसंद करते हैं।
अडाई इडली को तमिलनाडु राज्य में बनाया जाता है और यह सिर्फ मूंग दाल ही नहीं, बल्कि अन्य कई दालों के मिश्रण से तैयार की जाती है। (क्या आप जानते हैं स्वाद से भरी जलेबी की शुरुआत कहां से हुई, क्या है इसका इतिहास)यह मूंग दाल अडाई इडली प्रोटीन से भरपूर, नरम और बहुत ही टेस्टी होती है। इसे फ्रूट सॉल्ट या बेकिंग सोडा के साथ भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए लंबे समय के लिए फरमेंटेशन करना जरूरी नहीं है।
इसे भी पढ़ें: जानें सूजी और उड़द दाल से रवा इडली बनाने का आसान तरीका
मूंग दाल मुठिया भी गुजरात का एक ट्रेडिशनल स्नैक है, जिसे मूंग दाल के अलावा बेसन, लौकी व मसालों से तैयार किया जाता है। मूंग दाल मुठिया एक प्रोटीन रिच स्नैक है। इसे बनाते समय भीगी हुई मूंग दाल को पेस्ट में बदल दिया जाता है और फिर मसालों, सब्जियों आदि से भरकर भाप में पकाया जाता है और फिर तला जाता है। चटनी और चाय के साथ यह यकीनन एक बढ़िया नाश्ता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर झटपट बनाएं आलू की इडली, बच्चे करेंगे खूब पसंद
मूंग दाल मुरुक्कू को पैथमपरुप्पु मुरुक्कू के रूप में भी जाना जाता है। मूंग दाल मुरुक्कू एक साउथ इंडियन स्नैक है जो उत्तर भारत में चकली के नाम से लोकप्रिय है। मुरुक्कू को मूंग दाल और चावल के आटे के घोल से तैयार किया जाता है। बाद में, इसे तेल में डीप फ्राई किया जाता है और ठंडा करके परोसा जाता है।
तो अब आप भी भारत के विभिन्न राज्यों में बनने वाले इन मूंग दाल स्नैक्स को एक बार जरूर ट्राई करें और अपने टेस्ट बड को एक ट्रीट दें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।