herzindagi
how to make idli

जानें सूजी और उड़द दाल से रवा इडली बनाने का आसान तरीका

सूजी और उड़द दाल का टेस्टी और हेल्दी रवा इडली बनाना चाहती है तो इन टिप्स को करें फॉलो।
Editorial
Updated:- 2022-11-25, 12:44 IST

इडली और सांभर साउथ इंडिया का डिश है। इस डिश को र्सिफ साउथ इंडिया के लोग ही नहीं बल्कि सभी लोग खाना पसंद करते हैं। बता दे कि यह डिश टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है। ऐसे में आप चाहे तो आप इसे आसानी से घर पर बना सकती है। इसे बनाने में काफी कम समय लगता है। ऐसे में आप इसे अपने बच्चों के लिए काफी आसानी से बना सकती हैं।

इडली अगर आप चावल की मदद से बनाएंगी तो आपको बनाने में काफी ज्यादा समय लगेगा। वहीं आप सूजी और उड़द दाल से रवा इडली बनाती हैं तो आप इसे आसानी से तुरंत बना सकती हैं। इसका स्वाद चावल की इडली से काफी ज्यादा अच्छा होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

how to make rava idli

रवा इडली बनाने की सामग्री

उड़द दाल
चावल
नमक
मेथी के बीज
पानी

जाने सूजी और उड़द दाल से रवा इडली बनाने की विधि

सूजी और उड़द दाल से रवा इडली बनाना काफी ज्यादा आसान है। इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में उड़द दाल और मेथी डालें। दूसरे बाउल में सूजी डालें। अब आपको इडली बनाने के 2 घंटे पहले उड़द दाल और रवा को पानी में भिगोकर रखना होगा।

इसके बाद क्या करे

अब आपको मेथी और उड़द दाल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर इसका पेस्ट तैयार करना होगा। इसके बाद आप इसमें भीगीं हुई सूजी डालें और अच्छी तरह से मिला ले।

इसे जरूर पढ़ें:आप भी घर पर बनाएं ये 2 एग इडली, करेंगे सभी पसंद

जाने इसके बाद क्या करे

बता दे कि इन सभी को अच्छे तरीके से मिलाएं और इसका पतला बैटर तैयार कर ले। अब आपको बैटर बनकर तैयार हो गया है। आप चाहे तो इसे 4 से 5 घंटे के लिए फर्मेंटेड होने दे।

इसे जरूर पढ़ें:चावल के बजाए ऐसे बनाएं इडली, सेहत और स्वाद दोनों के लिए है बेस्ट

इडली का सांचा रखें

आपके पास इडली का सांचा होना चाहिए। इडली का सांचा में आपको घी लगाना होगा। घी लगाने से आपकी इडली सांचा में नहीं चीपकेगी। अब आप इसमें बैटर डाल दे। बैटर अच्छे से चम्मच की मदद से डालें।

इडली कुकर में पानी डालें

आपको सबसे पहले इडली के कुकर में पानी डालना होगा। इसे कुछ देर तक उबलने दे। इसके बाद आप इडली के खांचा को पानी के ऊपर रख दें। इसके बाद आपको गैस का आंच बढ़ाना होगा। अब आप तेज आंच में 5 से 10 मिनट तक इडली को ढक्कन लगाकर अच्छी तरह से पकाएं। कुछ मिनट में आपका इडली बनकर तैयार हो जाएंगा। ये खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik


















यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।