herzindagi
dibang river origin and history

बेहद खास है दिबांग नदी, उद्गम स्थल और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानें

Dibang River Origin: नॉर्थ ईस्ट में बहने वाली कई नदियों में शामिल दिबांग एक बेहद ही खास नदी मानी जाती है। इस नदी का पानी कई गांवों में जीवनदायक का काम करता है।   
Editorial
Updated:- 2023-07-30, 10:00 IST

Dibang River In Hindi: देश में बहने वाली नदियां कई रूप से बेहद ही खास होती है। जब भी किसी शहर, गांव को सिंचाई या पानी के लिए जरूरत पड़ती है तो नदी का पानी ही इस्तेमाल किया जाता है।  

जिस तरह से गंगा, कावेरी, चिनाब या युमना नदी देश के लिए खास है ठीक उसी तरह नॉर्थ ईस्ट में बहने वाली दिबांग नदी भी बेहद खास मानी जाती है। नॉर्थ-ईस्ट के कई शहर और गांव इसी नदी के जीवनयापन करते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको दिबांग नदी का उद्गम स्थान और इस नदी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिबांग नदी का उद्गम स्थल क्या है?

about dibang river origin

नॉर्थ ईस्ट में प्रमुख रूप से बहने वाली दिबांग नदी भारत-तिब्बत केया दर्रे से पास से निकलती है। यह अरुणाचल प्रदेश में मुख्य रूप से बहती है। यह मिश्मी पहाड़ियों से होती हु निजामघाट के बाद मैदानी इलाके में पहुंचती है।

कहा जाता है कि निजामघाट पहुंचने के बाद दिबांग नदी कई धाराओं में बंट जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिबांग नदी की लम्बाई 195 किमी है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं रामगंगा नदी के उद्गम स्थल और पौराणिक कथा के बारे में?

परियोजनाओं के लिए फेमस है दिबांग नदी   

दिबांग नदी कई परियोजनाओं के लिए भी जानी जाती है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा दिबांग जलविद्युत परियोजना को हरी झंडी दिखाई गई है। कहा जा रहा है कि यह परियोजन अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी पर चीन की सीमा के करीब स्थापित की जा रही है। इस परियोजना द्वारा लगभग 2,880 मेगावाट बिजली का उत्पन्न होगी। (ये हैं भारत की श्रापित नदियां)

दिबांग नदी के आसपास घूमने की जगहें 

दिबांग घाटी (Dibang Valley)

dibang river arunachal pradesh

दिबांग घाटी दिबांग नदी के पास में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। अरुणाचल प्रदेश में हिमालय की तलहटी पर मौजूद दिबांग घाटी नेचर लवर्स के लिए जन्नत मानी जाती है। (गंगा नदी के उद्गम की कहानी)

छोटे-बड़े पहाड़, मनमोहक नदी और झील, घने जंगल और दुर्लभ वन्य जीव की घाटी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मानसून के समय इस घाटी की खूबसूरती चरम पर होती है।

अनिनी (Anini)

अनिनी दिबांग घाटी जिले का मुख्यालय है। यह खूबसूरत शहर हर मौसम में बादलों से घिरा हुआ होता है। हसीन पहाड़ों के बीच मौजूद यह शहर शांत वातावरण और नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: बेहद खास है लोहित नदी, उद्गम स्थल और इतिहास के बारे में जानें 

माथुन वैली (Mathun Valley)  

dibang valley arunachal pradesh

दिबांग घाटी मुख्यालय से लगभग 30 किमी की दूरी पर मौजूद माथुन वैली एक अद्भुत जगह है। माथुन नदी के समीप होने के चलते यह वैली सैलानियों के बीच काफी फेमस है। यहां एक साथ दर्जन से अधिक मनमोहक दृश्यों को देखने का मौका मिला सकता है।

दिबांग नदी के आसपास मौजूद द्री वैली और अथुपोपु वॉटरफॉल जैसी बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@wiki)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।