किचन में सबसे बुरा अगर कुछ लगता है, तो वो है बर्तन धोना। खाना बनाना मजेदार हो सकता है, नए-नए व्यंजन ट्राई करना भी अच्छा लगता है, लेकिन खाने के बाद जो बर्तनों का ढेर सामने दिखता है, वो किसी के भी हौसले को तोड़ सकता है। चाहे आप खुद बर्तन धोते हों या घर में कोई और इंसान, यह काम अक्सर सबसे थकाने वाला, समय लेने वाला और गंदगी भरा लगता है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बर्तन धोते वक्त आप अनजाने में कई गलतियां कर सकते हैं, जो आपकी सेहत और किचन की सफाई पर बुरा असर डाल सकती हैं? जी हां, कई लोग सिर्फ बर्तन चमकाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन सही तरीके से सफाई न हो, तो बैक्टीरिया, ग्रीस और केमिकल्स आपके बर्तनों पर रह सकते हैं, जो आगे चलकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
इसलिए हम आपके साथ कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप इन गलतियों से बच सकते हैं। इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
अगर आप महीनों तक एक ही स्क्रबर या स्पंज इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह बैक्टीरिया और फंगस का घर बन सकता है। इससे आपके बर्तन और हाथ भी संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए हर हफ्ते स्क्रबर को गर्म पानी में डुबोकर साफ करें और समय-समय पर बदलें।
क्या आप भी ठंडे पानी से बर्तन धोते हैं? अगर हां, तो तेल और चिकनाई ठीक से नहीं हटेगी और बैक्टीरिया बर्तनों पर रह सकते हैं। बेहतर होगा कि आप हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, जिससे बर्तन पूरी तरह साफ हो सकें।
इसे जरूर पढ़ें- नहीं आता है सही बर्तनों की खरीदारी करना, तो इन टिप्स की लें मदद
अधिकांश लोग सोचते हैं कि ज्यादा डिश सोप लगाने से बर्तन ज़्यादा साफ होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। साबुन के अवशेष बर्तनों पर रह सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए सही मात्रा में डिटर्जेंट लगाएं और बर्तनों को खूब अच्छे से धोएं।
धुले हुए बर्तनों को अगर सही से सुखाया न जाए, तो उनमें बैक्टीरिया और फफूंदी पनप सकते हैं। इसलिए हमेशा बर्तनों को एक-दूसरे पर रखने से पहले पोंछकर सुखाएं या स्टैंड में अच्छी तरह रखें।
लकड़ी के बर्तन जैसे चम्मच, कटिंग बोर्ड, बेलन, करछी और सर्विंग स्पून देखने में खूबसूरत और इस्तेमाल में आसान होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन्हें ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर रखा जाए, तो ये खराब हो सकते हैं। लगातार पानी में रहने से लकड़ी में छोटी-छोटी दरारें आ सकती हैं, जहां बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं।
बर्तन धोने के बाद हम अक्सर यह सोचकर शांत हो जाते हैं कि हमारा किचन साफ हो गया। लेकिन क्या आपने सिंक और नाली की सफाई पर ध्यान दिया? अगर आप नियमित रूप से सिंक और नाली को साफ नहीं करते, तो यह आपके किचन के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- किचन में आज भी किया जाता है इन पारंपरिक बर्तनों का इस्तेमाल, कभी हुआ करते थे शाही घराने का हिस्सा
सिंक और नाली में जमा गंदगी बैक्टीरिया, फफूंदी और कीटाणुओं का घर बन जाती है, जो आपके बर्तनों और हाथों के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं।
कई लोग कच्चे मांस या मछली के बर्तनों को अन्य बर्तनों के साथ धोते हैं, जिससे बैक्टीरिया फैल सकता है। इसके बाद, इन बर्तनों को अलग से धोएं और फिर सिंक को अच्छे से साफ करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।