आजकल के मॉडर्न युग में घर की सजावट में इस्तेमाल होने वाली चीजों से लेकर किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी नए-नए तरीके के आ रहे हैं। इन आधुनिक उपकरणों और न्यू मैटेरियल के बर्तनों के आ जाने से हमारे बहुत से काम आसान हो गए हैं। यह बर्तन हमारे किचन की भी शोभा बढ़ा देते हैं। हालांकि इन्हें खरीदते हुए हमें अपनी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती है, यानि यह स्टील, एल्युमिनियम और बाकि धातुओं के बर्तनों के मुकाबले थोड़े महंगे मिलते हैं। वहीं इन बर्तनों के इस्तेमाल करने से लेकर सफाई तक में काफी ध्यान देना पड़ता है। अन्यथा यह बहुत जल्दी खराब होने लगते हैं।
हम बात कर रहे हैं नॉनस्टिक बर्तनों की जिसका यूज आज लगभग हर घर में हो रहा है। इन बर्तनों पर नॉनस्टिक की एक लेयर होती है। जिससे इसमें खाना पकाते हुए जल्दी जलता नहीं है। इसमें आज आपको कुकर से लेकर, तवा, कड़ाही और पेन सब मिल जाएगा। जहां नॉनस्टिक के बर्तनों में खाना आसानी से बन जाता है तो दूसरी और हम इन बर्तनों पर जमीं चिकनाई को बाकि बर्तनों की तरह लोहे के स्क्रबर या पत्थर से रगड़ कर साफ नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने से उसपर स्क्रेचिस आ जाएंगे और उनपर खाना जलने लगेगा। ऐसे में यदि आपके भी नॉनस्टिक बर्तनों पर चिकनाई जम गई है और आप उसको साफ नहीं कर पा रही हैं तो इस लेख में हम आपको एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप नॉनस्टिक बर्तन की ग्रीस को साफ कर सकती हैं।
इसके लिए आप अपने पेन पर टूथपेस्ट, विनेगर और लिक्विड डिश वाश और नींबू की कुछ बूंदें डालकर फॉम के स्क्रबर से साफ करें। अब इस पेस्ट को कुछ देर इसपर ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर बाद सूख जाए तो आप इसको गर्म पानी से धो दें। आप देखेंगे आपके नॉनस्टिक पेन की चिकनाई साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:क्या बाथरूम की बदबू आपको भी करती है परेशान? टूथपेस्ट के इस हैक से पा सकती हैं राहत
इसके अलावा आप नींब और बेकिंग सोडा का घोल बनाकर उसको नॉनस्टिक पेन पर लगाएं और हाथों या सॉफ्ट स्क्रबर से रगड़ें। कुछ देर बाद इसको नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से आपका पेन एकदम साफ हो जाएगा।
नमक की मदद से भी आप नॉनस्टिक पेन को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप धीमी आंच पेन को रखकर गर्म करें और उसके ऊपर नमक डालें। अब इसको कुछ देर ऐसे ही छोड़कर ठंडा होने दें। अब आप इसे किसी भी नैपकिन से साफ कर दें।
ये भी पढ़ें: अगर अपनाएंगी ये टिप्स तो सालों साल चलेगा नॉन-स्टिक पैन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।