Liquid Dishwash: सभी महिलाएं अपने घर के साथ-साथ किचन को भी बड़े ही कायदे से साफ करती हैं ताकि किसी भी प्रकार के जम्स न रहें। घर की सफाई हो या किचन की सफाई हो हर चीज को साफ करने के लिए डिटर्जेंट या डिश वॉश की जरूरत होती है। किचन में मौजूद जूठे बर्तनों को साफ करते वक्त उन्हें नए जैसे चमकाने की कोशिश करती हैं। इसके लिए वह बाजार में मौजूद डिशवॉश बार और लिक्विड डिश वॉश खरीद कर लाती हैं। डिशवॉशर के महंगे होने के कारण उनका बजट हिल जाता है। इसके अलावा डिशवॉश बार में पानी पड़ने ये बहुत तेजी से गल जाते हैं जिसकी वजह से 5-6 दिन बाद में ही नया बार निकालना पड़ जाता है। ऐसे में डिश वॉश बार की खपत काफी ज्यादा होती है,जो बजट को खराब करता है। अगर आप भी इस दिक्कत की वजह से परेशान हैं तो आज इस लेख में आज हम आपको घर में मात्र 10 रुपये में लिक्विड डिश वॉश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप डिशवॉश बार को गलने से बचाने के साथ-साथ बजट को खराब होने से बचा सकती हैं।
लिक्विड डिश वॉश बनाने का तरीका (How to make liquid dish wash at home)
जरूरी सामान
- 10 रुपये का डिश वॉश बार
- नींबू का रस
- बेकिंग सोडा
- नमक
- प्लास्टिक बोतल
- सिरका
लिक्विड डिश वॉश बनाने की विधि (Liquid dishwash Process Step by Step)
- लिक्विड डिश वॉश बनाने के लिए सबसे पहले साबुन को खिसनी की मदद से घिसते हुए एक कटोरी में निकाल लें।
- इसके बाद घिसे हुए साबुन को बड़े बर्तन में रखें। अब इसमें पानी मिलाते हुए घोल बना लें।
- बने हुए घोल को चम्मच की मदद से मिलाते हुए इसमें नींबू का रस, बेकिंग सोडा, नमक और सिरका मिलाते हुए चलाएं।
इसे भी पढ़ें- इन '7 खास' आदतों से पहचानी जाती हैं सफाई पसंद महिलाएं
- मिक्स किए गए लिक्विड को बोतल में पलटे। बोतल के ढक्कन को बंद करके बोतल को हिलाते हुए घुमाए।
- इस तरह से बर्तन धोने वाला लिक्विड डिशवॉशर बन कर तैयार है।
- आप इस डिशवॉशर को बर्तन धुलते समय इस्तेमाल कर सकती हैं। लिक्विड में मौजूद सामग्री बर्तनों को साफ करने के साथ-साथ इस पर जमीं गंदगी को निकालने में मदद करेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों