Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:38 AM IST
char dham yatra 2026 opening date and registration

Char Dham Yatra 2026: बर्फबारी के चलते अभी नहीं कर पाएंगे बाबा के दर्शन, जानें कब से खुलेंगे कपाट?

अप्रैल महीने में पहाड़ी जगहों पर हो रही बर्फबारी को देखकर यात्रियों के मन में सवाल चल रहे हैं कि क्या इस बार तय समय के अनुसार चार धाम यात्रा की शुरुआत हो पाएगी या नहीं?
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 18:21 IST

चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है, लेकिन मौसम के हालात को देखते हुए समझ नहीं आ रहा है कि इस बार सही समय पर यात्रियों के लिए कपाट खुल पाएंगे या नहीं। इसका कारण यह है कि अप्रैल महीने में भी पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है। कई फीट तक बर्फ सड़कों पर जमी हुई है। चारधाम यात्रा में केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल से खुलने वाले हैं। मंदिर के खुलने को लेकर तैयारियां तो शुरू हो गई है, लेकिन मौसम की मिजाज कुछ और ही कह रहे हैं। इस साल भी लाखों यात्री बाबा के दर्शन का प्लान बना रहे हैं। कपाट खुलते ही सबसे पहले यात्री दर्शन करने के लिए पहुंच जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चार धाम यात्रा के शुरू होने को लेकर जरूरी जानकारी विस्तार से देंगे। अगर आप भी यात्रा का प्लान बना रही हैं, तो यह टिप्स आपके काम आएंगे।

केदारनाथ में हो रही बर्फबारी

मौसम ठंडा होना या बारिश होना, यह सब चीजें यात्रा को रोक नहीं सकते, लेकिन जिस तरह से पिछले 3 दिनों से बर्फबारी देखने को मिल रही है, इसका और कुछ नहीं कह सकते। दरअसल, यहां 5 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिससे यात्री इस बर्फ में सफर नहीं कर सकते। 22 अप्रैल तक मौसम साफ होगा या नहीं, बर्फ साफ हो पाएगी या नहीं, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें- 10 अप्रैल तक शुरू हो जाएंगे IRCTC के ये धार्मिक टूर पैकेज, चेक करें कितने बजट में घूमने का मिल रहा है मौका?

Char Dham Yatra

तैयारी हुई शुरू

पिछले दिनों बर्फबारी के बाद आज का मौसम थोड़ा साफ रहा है। ऐसे में मौसम साफ होता देख, मंदिर को खोलने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अभी केदारनाथ धाम के पास जमी बर्फ को हटाने का काम चल रहा है, बर्फ बहुत ज्यादा होने की वजह से इसे साफ करने में परेशानी आ रही है।

इसे भी पढ़ें- 1 से 10 अप्रैल की बीच शुरू होने जा रहा है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज, बजट देखकर आप भी बनाएं प्लान

Char Dham opening dates

कब से खुल रहे हैं चार धाम यात्रा के कपाट?

चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी, यानी यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुल जाएंग। वहीं केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलने वाले हैं, लेकिन मौसम के बदलाव को देखकर समस्या ज्यादा नजर आ रहा है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल से खोल दिए जाएंगे। जो भी यात्री दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन 6 मार्च से शुरू कर दिया गया था।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।