कैटरिंग में इन फूड्स का अगले साल रहेगा ट्रेंड, आप भी देखें लिस्ट

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आने वाले साल में कैटरिंग में शामिल किया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कुछ ऐसे कैटरिंग फूड्स के बारे में- 

 
catering food trends in hindi

शादी हो या फिर कोई पार्टी मेहमानों को जो चीज सबसे ज्यादा याद रहती है, वो खाना है। अगर खाने का स्वाद अच्छा होता है, तो इसका जायका काफी टाइम तक याद रहता है। इसलिए पार्टी में वेडिंग फूड में डिनर के अलावा, कैटरिंग का भी इंतजाम किया जाता है।

हालांकि, शादी-ब्याह का समय ऐसा है, जब सारे मेहमानों की मेजबानी की जाती है और कैटरिंग सर्विस रखी जाती है। इस साल ये फूड्स कैटरिंग में कई तरह के फूड्स को शामिल किया गया, लेकिन अब नया साल आने वाला है जिसमें कई तरह के इन फूड्स को शामिल किया जा सकता है।

राजमा

Rajma

हर पंजाबी घर में संडे को राजमा-चावल का दिन होता है। इसे भले ही पंजाबी राजमा-चावल कहते हैं, लेकिन यह भारत से नहीं है। यह वास्तव में पुर्तगाल से भारत में लाया गया था और फिर मेक्सिकन लोगों ने इसे भिगोने और उबालना की प्रक्रिया शुरू की।

भारत में आने के बाद हम इसे ग्रेवी के रूप में तैयार करने लगे। प्याज, लहसुन, टमाटर और अन्य मसालों के साथ तैयार की गई इस रेसिपी को चावल और पराठे के साथ खूब खाया जाने लगा।

इसे जरूर पढ़ें-फ्रूट्स फ्लाईज से पाना है छुटकारा? करें ये काम

बिरयानी

Biryani dish

यह तो आपने बिल्कुल नहीं सोचा होगा कि बिरयानी विदेशी हो सकती है। मगर यह बिल्कुल सच है!कोलकाता, हैदराबाद और लखनऊ की बिरयानी भले ही प्रसिद्ध हो लेकिन इस डिश की उत्पत्ति भी फारस में हुई। फारसी में इसे बिरियन कहा जाता था, जिसका अर्थ खाना पकाने से पहले तला हुआ होता है।

नान

Nan

चिकन डिशेज के साथ ज्यादातर तंदूरी नान पसंद की जाती है। इसे भी कई लोग भारतीय समझते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि नान भी सबसे पहले फारसियों ने बनाई थी। उन्हीं के साथ यह भारत तक पहुंची और भारतीयों के दिल में और पेट में इसकी जगह बना ली।

बिसी बेले बाथ

अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों के मुकाबले कर्नाटक में बिसी बेले बाथ रेसिपी बेहद पसंद की जाती है। यह कर्नाटक का पारंपरिक और पसंदीदा व्यंजन है। अरहर दाल, उबले आलू, हरी सब्जियों और मसालों से तैयार होने वाली बिसी बेले बाथ एक खिचड़ी का रूप है।

तैयार होने के बाद इसे रायता, चटनी और केले चिप्स के साथ खाने के लिए सर्व किया जाता है। कई बार तो इस डिश की खुशबू ही लोगों के मुंह में पानी ला देती है।

कच्‍चे केले के पकौड़े

आप कच्चे केले की सब्जी तो बनाती होंगी और यकीनन फ्राई करके भी खाती होंगी। मगर क्‍या आपने कभी कच्‍चे केले के पकौड़े खाए हैं? इन्हें बनाना बहुत आसान है, वहीं, इसका स्वाद आपको बार-बार उन्हें बनाने के लिए मजबूर करेगा।

कच्‍चे केले के पकौड़े बनाने के लिए कच्चे केले को उबालकर बेसन में लपेटा जाता है। ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से नर्म यह पकौड़े बरसात के सबसे अच्छे साथी हैं। उन्हें अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें और बारिश का मजा लें।

इसे जरूर पढ़ें-Dil Se Indian: क्रिसमस पर घर की याद कम सताएगी, जान लें मम्मी जैसा प्लम केक बनाने का तरीका

मिर्ची का सालन

Mirchi dishes

दक्षिण भारत के लगभग हर राज्य में मिर्ची का सालन बहुत पसंद किया जाता है। चपाती और चावल के साथ इसे मुख्य रूप से परोसा जाता है। सौंफ, जीरा, सरसों के साथ दालचीनी और लंबी हरी मिर्च पकाई जाती है। पकाने के बाद इसके ऊपर से भुनी हुई मूंगफली के दानेसे गार्निश किया जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP