Capuchin catacombs Haunted Story: यूरोप में एक से एक खूबसूरत और चर्चित देश मौजूद है। यूरोपीय देशों में शामिल इटली एक बेहद ही खूबसूरत और लोकप्रिय देश माना जाता है।
इटली में सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विश्व के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस खूबसूरत देश की कहानी में एक खौफनाक और बेहद दर्दनाक कहानी भी छिपी हुई है।
इटली के कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी शहर की डरावनी कहानियां कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इटली के कैटाकोम्बे देई कैप्पुकिनी डरावनी कहानियों से रूबरू कराने जा रहे हैं।
इटली के सिसली से कुछ ही दूरी पर मौजूद कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी का इतिहास काफी प्राचीन माना जाता है। कहा जाता है कि इस जगह का इतिहास करीब 16वीं शताब्दी से भी प्राचीन है।
कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी के बारे में कहा जाता है कि यह पहले एक छोटा कब्रिस्तान हुआ करता था, लेकिन धीरे-धीरे यह एक डरावनी जगह में तब्दील हो गया और देखते ही देखते कब्रिस्तान में करीब लाखों मृत शरीर के कंकाल लोगों को डरने लगे।
इसे भी पढ़ें: रहस्य से भरी जंगल की कहानी, जहां इंसान अचानक से हो जाता है गायब
कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी के बारे में एक बेहद ही डरावनी कहानी प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां एक-दो नहीं, बल्कि हजारों ममी मौजूद है। आपको बता दें कि मृत शरीर को वर्षों संभाल कर रखने की प्रक्रिया को ममी बोला जाता है।
कई लोगों का मानना है कि यहां करीब 8 हजार से भी ममी मौजूद है। यहां ममी को रखने के लिए अलग-अलग सेक्शन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा कई लोगों का यह भी मानना है कि यहां लाख से अधिक लोगों के कंकाल मौजूद है। (भारत के इन घने और रहस्यमयी जंगल)
कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी की डरावनी कहानियां लोगों को चकित कर देती हैं। कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी के बारे में मिथक है कि यहां मौजूद सभी दीवारों पर कई मुर्दे लटके हुए दिखाई देते हैं। (दिल्ली की भुतहा जगह)
कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी में महिला, पुरुष, बच्चे, कुंवारी कन्याएं, संत, शिक्षक और डॉक्टर आदि कई तरह के लोगों का कंकाल मौजूद है। एक खबर के मुताबिक यह करीब 60 लाख मुर्दें की हड्डियां और खोपड़ियां मौजूद हैं।
कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी के बारे में कहा जाता है कि यहां से हर रोज चिल्लाने और चीखने की आवाजे आती रहती हैं। कई लोगों का मानना है कि शाम होते ही यहां से डरावनी और खौफनाक आवाजें आती रहती हैं।
कई लोगों का मानना है कि रात के समय कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी के आसपास महिलाएं, बच्चे और बूढ़े लोग सफेद कपड़ा पहनाकर चाहते और गाते रहते हैं। इसलिए सूरज ढलते ही आसपास कोई भी भटकने का नाम तक नहीं लेता है।
इसे भी पढ़ें: इस देश में घर, पेड़ सब जगह लटकी हुई हैं Dead Dolls, क्या है इसका रहस्य?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि क्या आम लोग कैटाकोम्बे-कैप्पुकिनी घूमने जा सकते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नहीं। कहा जाता है कि इस कब्रिस्तान को करीब 1880 के बाद अधिकृत रूप से बंद कर दिया है। इसे लास्ट टाइम करीब 1920 में खोला गया था, उसके बाद इसे कभी खोला नहीं गया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।