बेकिंग एक बढ़िया पास्ट टाइम शौक होता है, जो कई लोगों को करना पसंद होता है। कुछ लोग शौकिया तौर पर घर पर बेकिंग करते हैं। केक और मफिन्स बनाना तो लोग करते ही हैं।
चॉकलेट का इस्तेमाल करना हालांकि मुश्किल लग सकता है। सही स्टेबिलिटी और शाइन पाने के लिए जरूरी है कि आप चॉकलेट को अच्छे से पिघलाएं।
सही तरीके से पिघली हुई चॉकलेट, गनाश, ट्रफल्स या चॉकलेट-डिप्ड ट्रीट जैसे डेजर्ट्स में स्मूथ बनावट देती है। इस लेख में चलिए आपको चॉकलेट पिघलाने के टिप्स बताएं।
इसके लिए कटी हुई चॉकलेट को माइक्रोवेव-सेफ बाउल में रखें। थोड़े-थोड़े इंटरवल्स (15-20 सेकंड) में इसे गर्म करें। चॉकलेट को इन इंटरवल्स के बीच बाहर निकालें और मिक्स करें। चॉकलेट जब तक अच्छी तरह से सॉफ्ट न हो जाए, तब तक इसे गर्म करें। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा गर्म भी नहीं करना है। माइक्रोवेव को मीडियम सेटिंग पर रखकर गर्म करें।
इसे भी पढ़ें: केक बनाने से पहले जान लें ये बेकिंग टिप्स, नहीं होंगे पैसे बर्बाद
सही ढंग से चॉकलेट को पिघलाने के लिए आप उन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़ सकते हैं। साथ ही उन्हें बारीक-बारीक काट लें। आपको देखकर हैरानी होगी कि इन छोटे टुकड़ों को पिघलाना कितना आसान होगा। छोटे टुकड़े अधिक समान रूप से और तेजी से पिघलते हैं, जिससे न चॉकलेट जलेगी और न ही असमान रहेगी। सख्त चॉकलेट बार काटते समय बेहतर कंट्रोल के लिए तेज धार वाला चाकू उपयोग करें।
क्या आपको पता है कि पानी के कारण चॉकलेट सही ढंग से पिघल नहीं सकती है। आपको अगर नहीं पता, तो इसे नोट कर लें कि नमी चॉकलेट की सबसे बड़ी दुश्मन है। पानी की एक बूंद भी चॉकलेट को जमने का कारण बन सकती है, जिससे यह गांठदार और दानेदार हो सकता है। इसके लिए ध्यान रखें कि सभी बर्तन, कटोरे और स्पैचुला पूरी तरह से सूखे हों।
चॉकलेट के कटोरे को ढकने से बचें, क्योंकि कंडन्सेशन होने के कारण जो पानी ढक्कन पर बनता है, वो भी चॉकलेट में टपक सकता है। अगर चॉकलेट जम जाती है, तो उसमें एक चम्मच गर्म दूध, क्रीम या तेल डालें और इसे फिर से चिकना करने के लिए जोर से हिलाएं।
अगर आप गैस में चॉकलेट को गर्म कर रहे हैं, तो उसे हाई हीट में न रखें। चॉकलेट डेलिकेट होती है और आसानी से जल जाती है। चॉकलेट को हमेशा धीमी आंच पर पिघलाएं। तेज आंच पर चॉकलेट पिघलने की बजाय जलने लगती है। स्टोव टॉप, डबल बॉयलर या माइक्रोवेव का उपयोग करें तो चॉकलेट को गर्म करते हुए कम आंच करें। इसे जलने से बचाने के लिए लगातार हिलाना भी जरूरी है।
जब चॉकलेट को ऊपर से किसी बेक्ड आइटम में डाला जाता है, तो वह शाइन जोड़ने का काम करती है। आप चॉकलेट की शाइन बरकरार करने के लिए उसमें बटर या तेल डाल सकते हैं। चॉकलेट को मेल्ट करने के लिए धीमी आंच पर रखें। इसके बाद इसमें एक चम्मच मक्खन या तेल डालकर लगातार हिलाएं। यह उन विषेश मौकों पर काम आता है जहां आपको चॉकलेट से डिप्स बनानी होती है या चॉकलेट को कोटिंग के रूप में डाला जाता है।
इसे भी पढ़ें: Master Chef Pankaj Bhadouria Tips: घर में ही केक बनाने जा रही हैं आप, तो ये 5 बेकिंग टिप्स आएंगे काम
इन ट्रिक्स की मदद से आप भी चॉकलेट को पिघला सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।