herzindagi
 remove stubborn grease inside your microwave

माइक्रोवेव के अंदर जमा हो गया है कालापन? रसोई में रखी इस चीज का घोल 5 मिनट में चमकाएगा

यदि आपके माइक्रोवेव के अंदर जिद्दी कालापन और चिकनाई नजर आ रही है तो आप इसे 5 मिनट में एकदम नया जैसा चमका सकती हैं। ऐसे में जानते हैं कि माइक्रोवेव की सफाई कैसे की जाए। पढ़ते हैं आगे... 
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 17:10 IST

माइक्रोवेव का इस्तेमाल हर घर में होता है, लेकिन खाने की छींटें और भाप की वजह से उसके अंदर जिद्दी कालापन और चिकनाई जमा हो जाती है। इसे लगाकर साफ करना काफी मेहनत भरा काम होता है, लेकिन आपके रसोई में ही एक ऐसी चीज मौजूद है जो बिना मेहनत किए सिर्फ 5 मिनट में माइक्रोवेव को चमका सकती है। जी हां, ऐसे में इस चीज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माइक्रोवेव को चमकाने का सबसे आसान तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे... 

माइक्रोवेव को कैसे चमकाएं?

हम बात कर रहे हैं सफेद सिरका और नींबू की, ऐसे में आपके पास इन दोनों के साथ सूती कपड़ा और कांच का कटोरा होना बेहद जरूरी है। अब आप उस कांच के कटोरे में पानी और नींबू का रस मिला दें। अगर आप नींबू का इस्तेमाल कर रही हैं तो नींबू निचौड़ने के बाद उसके छिलके को भी उसी पानी में डाल दें। 

microwave (2)

अब इस कटोरी को माइक्रोवेव के अंदर रखें और इसे 5 मिनट के लिए हाई मोड पर चला दें। फिर बाद में माइक्रोवेव बंद कर दें, लेकिन दरवाजा तुरंत ना खोलें। अब 3 मिनट के लिए इसे बंद ही रखें। इसके अंदर बनी भाप कालेपन को पिघला देगी। अब आप सावधानी से कटोरा बाहर निकालें और एक मुलायम कपड़े ले माइक्रोवेव के अंदरूनी हिस्से को साफ करें। हम देखेंगे कि सारी गंदगी बिना किसी मेहनत के आसानी से उतर रही है।

इसे भी पढ़ें - बैंक खाते में KYC अपडेट न होने पर क्या होगा? ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट होने वाला है फ्रीज

बता दें, केवल नींबू भी इस समस्या को दूर कर सकता है। यदि आपके पास सिरका नहीं है तो आप केवल नींबू का घोल भी माइक्रोवेव में रख सकती हैं।

microwave clean (2)

नींबू नेचुरल डिसइनफेक्टेंट होते हैं। ऐसे में बैक्टीरिया को गर्म कर देते हैं। अगर आपके माइक्रोवेव से बदबू भी आ रही है तो घोल इस समस्या से भी फायदा दिला सकता है। अक्सर माइक्रोवेव से आने वाली जले हुए खाने की गंध इस ट्रिक से तुरंत दूर हो जाती है। चूंकि आप किसी साबुन या सर्फ का इस्तेमाल नहीं कर रहीं, इसलिए यह खाने-पीने की चीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। अगर माइक्रोवेव की कांच वाली प्लेट बहुत ज्यादा गंदी है, तो उसे बाहर निकालकर बेकिंग सोडा और पानी के पेस्ट से साफ करें। वह तुरंत मोतियों की तरह चमकने लगेगी।

इसे भी पढ़ें - लड़ाई के बाद पार्टनर नहीं कर रहा बात? ईगो छोड़ें और इन 3 तरीकों से करें 'सॉरी' बोलकर बात की शुरुआत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।