अमूमन यह माना जाता है कि ठंड का अपना एक अलग ही मजा होता है। हालांकि, हर व्यक्ति की सोच ऐसी नहीं होती है। ऐसे भी बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें बहुत अधिक ठंड अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में वे विंटर वेकेशन या फिर विंटर वीकेंड में ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां पर उन्हें कुछ वक्त के लिए ठंड से निजात मिल सके।
हो सकता है कि आप भी इस विंटर ऐसी ही किसी जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हों। भारत में ऐसी कई बेहतरीन घूमने की जगह हैं, जो कड़कड़ाती ठंड से दूर थोड़ी धूप का अहसास करवाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप ठंड के मौसम में थोड़ी धूप को भी एन्जॉय कर सकते हैं-
गोवा (Goa)
जब विंटर वेकेशन की बात होती है तो दिमाग में सबसे पहले गोवा का ही ख्याल आता है। यह भारत में सबसे पॉपुलर ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। अमूमन लोग ठंड के मौसम में यहां पर आना अधिक पसंद करते हैं। गोवा में सूरज और बीच वेकेशन के लिए इसे एक बेहतरीन प्लेस बनाते हैं। जब आप यहां पर हैं तो आपको गोवा की नाइटलाइफ को जरूर एन्जॉय करना चाहिए। इसके अलावा, यहां पर शॉपिंग (शॉपिंग टिप्स) और खाने-पीने का भी अपना एक अलग ही मजा है। अगर आपको एडवेंचर्स एक्टिविटीज करना अच्छा लगता है तो आपको गोवा में जेट स्कीइंग, स्पीड बोटिंग, बनाना बोट राइड और पैरासेलिंग जैसी एक्टिविटीज को जरूर एन्जॉय करना चाहिए।
पुदुचेरी (Puducherry)
ठंड के मौसम में पुदुचेरी घूमना यकीनन एक अच्छा आइडिया है। अमूमन लोग कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए पुदुचेरी घूमना पसंद करते हैं। यहां का फ्रेंच आर्किटेक्चर बहुत ही आकर्षक है। इतना ही नहीं, आप यहां पर फ्रेंच फूड (फ्रेंच फूड) को भी जरूर टेस्ट करें। यहां का मॉडरेट क्लाइमेट आपके घूमने के एक्सपीरियंस को और भी खास बनाता है। पुदुचेरी को एक बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन भी है। ऐसे में आप यहां पर काफी अच्छा वक्त बिता सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें -हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह मनमोहक जगह, आप भी पहुंचें
महाबलीपुरम (Mahabalipuram)
अगर आप सर्दी के दिनों में ठंडी हवाओं से दूर जाना चाहते हैं तो आपको महाबलीपुरम घूमने की प्लॉनिंग करनी चाहिए। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और अपने ऐतिहासिक मंदिरों के लिए बेहद ही पॉपुलर है। यहां के अन्य उल्लेखनीय आकर्षणों में द फाइव रथ है। यह 7वीं शताब्दी का एक हिंदू मंदिर है। इसके अलावा, शोर मंदिर भी काफी पॉपुलर है। जब आप यहां पर हैं तो सोपस्टोन और ग्रेनाइट की मूर्तियां खरीदना न भूलें।
इसे जरूर पढ़ें -Himachal Travel: हिमाचल की यह जगह स्विट्जरलैंड को देती है टक्कर, जल्दी बनाएं ट्रिप
मुंबई (Mumbai)
महाराष्ट्र का मुंबई शहर बहुत अधिक पॉपुलर है। अमूमन लोग दूर-दूर से यहां पर घूमने के लिए आते हैं। जब आप यहां पर हैं तो ऐसे में गेटवे ऑफ इंडिया, चौपाटी घूमने के साथ-साथ अपने फेवरिट स्टार के बंगले को देखें। अगर आप लकी रहे तो शायद आपको अपने फेवरिट स्टार को देखने या मिलने का मौका मिल जाए। इतना ही नहीं, मुंबई में आप महाराष्ट्रीयन डिशेज को भी जरूर एन्जॉय करें।
तो अब सर्दी के मौसम में भी आपको कड़कड़ाती ठंड को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस इन जगहों पर घूमें इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।और एक नया एक्सपीरियंस करें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों