herzindagi
which are best shopping malls in bangalore in hindi

बैंगलोर के इन शॉपिंग मॉल में घूमें जरूर

बैंगलोर में घूमने का अपना ही एक अलग आनंद होता है और अगर आप यहां पर हैं तो आपको यहां पर मॉल्स में घूमना व शॉपिंग जरूर करनी चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-04-23, 12:08 IST

जब हम कहीं पर घूमने के लिए जाते हैं तो वहां की कई बेहतरीन चीजों को देखने के साथ-साथ शॉपिंग का मजा भी लेते हैं। किसी भी जगह पर शॉपिंग करने से हम उस जगह की यादों को अपने साथ ले आते हैं। अगर आप शॉपिंग करने का एक बेहतरीन एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बैंगलोर अवश्य जाना चाहिए।

इसे भारत की सिलिकॉन वैली और भारत का स्टार्टअप हब भी कहा जाता है। यहां पर घूमने का अपना एक अलग ही आनंद है। बैंगलोर भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां का मौसम सालभर सुखद ही रहता है और इसलिए यहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप यहां पर हैं, तो आपको यहां के शॉपिंग मॉल में अवश्य जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बैंगलोर के कुछ बेहतरीन शॉपिंग मॉल के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए-

फीनिक्स मार्केट सिटी (Phoenix Market City)

best shopping malls in bangalore

इसकी गिनती बैंगलोर के सबसे लोकप्रिय शॉपिंग मॉल में होती है और यहां पर आपको कई बेहतरीन ब्रांड के स्टोर्स मिल जाएंगे। जब आप यहां पर घूमने के लिए जाते हैं तो ऐसे में आप बहुत डिलिशियस फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर आप नाइन-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स में एक अच्छी मूवी भी देख सकते हैं। यह मॉल सुबह साढ़े दस बजे खुलता है और रात दस बजे तक ओपन रहता है।

मंत्री स्क्वायर मॉल (Mantri Square Mall)

best shopping malls list in bangalore

यह मॉल बहुत बड़ा है और इसे बैंगलोर के सबसे बड़े मॉल में से एक माना जाता है। मन्त्री स्क्वायर 1.3 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है और यहां 10,000 से अधिक ब्रांडों की बिक्री के आउटलेट हैं। जब आप यहां पर है तो शॉपिंग के बेहतरीन अनुभव के अलावा छह स्क्रीन वाले आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स और बॉलिंग आदि का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर एक गेमिंग कॉर्नर भी हैं, जहां पर बच्चे अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- मनाली में घूम रही हैं तो इन जगहों पर उठाएं शॉपिंग का लुत्फ

फोरम मॉल (Forum Mall)

अगर आप एक बुक लवर हैं तो आपको बैंगलोर के कोरमंगला में स्थित फोरम मॉल में अवश्य जाना चाहिए। इस मॉल में अधिकतर स्टूडेंट्स व फैमिलीज घूमने के लिए आती है। फोरम मॉल बैंगलोर के सबसे पुराने और सबसे पॉपुलर शॉपिंग मॉल में से एक है। यह मॉल खरीदारी के लिए बैंगलोर की बेहतरीन जगहों में से एक है। (गुरूग्राम में हैं तो इन शॉपिंग मॉल्स से जरूर करें शॉपिंग)यहां पर विशाल लैंडमार्क स्टोर पर कुछ घंटे किताबें ब्राउज़ करने और कॉफी की सिप लेने के लिए काफी अच्छी है। इसके अलावा, आप यहां पर टाइमज़ोन पर जाकर कुछ बेहतरीन एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकती हैं।

ओरियन मॉल (Orion Mall)

यह बैंगलोर के राजाजी नगर में स्थित है और शॉपिंग के लिए अक्सर लोग यहां पर आना चाहते हैं। इस मॉल में आपको कई ब्रांड्स के स्टोर मिलेंगे, जहां से आप अपने लिए डिजाइनर कपड़े खरीद सकते हैं। (क्या आप जानते हैं हर हिल स्टेशन पर मौजूद मॉल रोड के पीछे की कहानी के बारे में?)ओरियन मॉल में रिटेल स्पेस को जो चीज अलग करती है, वह यह है कि यहां पर क्रिसमस फ्ली मार्केट और विंटेज कार शो और फ्लॉवर शो जैसे आयोजन किए जाते हैं।

जिसके कारण आपकी खरीदारी का एक्सपीरियंस और भी अधिक खास बनता है। आप चाहें यहां पर अकेले जाएं या फिर फैमिली के साथ, आपको यकीनन काफी अच्छा लगेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें- इस फेस्टिव सीजन में खरीदना चाहते हैं उपहार, तो बेस्ट हैं यह शॉपिंग एरियाज

तो अब आप जब भी बैंगलोर जाएं तो इन शॉपिंग मॉल्स में जरूर जाएं और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ जरूर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- wikimedia, brigadegroup

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।