भारत में थिएटर कल्चर काफी पुराना है। थिएटर के माध्यम से हमें सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया जाता है। टीवी और सिनेमा से पहले थिएटर हमारी जिंदगी में एंटरटेनमेंट का जरूरी हिस्सा हुआ करते थे, लोग बड़ी दूर-दूर से थिएटर शोज देखने के लिए आया करते थे। आपको बता दें कि आज भी ऐसे कई थिएटर्स हैं जो भारत में बहुत प्रसिद्ध हैं, थिएटर लवर्स फिल्म की जगह लिखे हुए नाटक को लाईव देखना पसंद करते हैं। बीते कुछ समय से थिएटर का कल्चर दोबारा फेमस हो रहा है, कई बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को पॉलिश करने के लिए थिएटर्स भी किया करते हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं, जिन्हें थिएटर के लाइव शोज देखना पसंद है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के उन थिएटर्स के बारे में बताएंगे जो देश भर में फेमस हैं। भारत में लिखे कई बड़े-बड़े नाटक इन्हीं जगहों पर दिखाए जाते हैं और आपको भी इन जगहों पर शो देखने जरूर जाना चाहिए।
यह सेंटर एक सांस्कृतिक संस्थान है, जो की भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में प्रसिद्ध है। इस संस्थान की शुरुआत 1969 में जेआरडी टाटा के द्वारा की गई थी। यह दक्षिण एशिया का पहला बहु शैली सांस्कृतिक केंद्र था। यहां आपको अलग-अलग तरह के म्यूजिक, डांस, थिएटर, फिल्म, साहित्य और फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यक्रम देखने का मौका मिलता है।
यहां आप कई भाषाओं के शोज देख सकते हैं, जिनमे मराठी, गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं। यहां हर साल करीब 700 से ज्यादा शोज किए जाते हैं, जिसमें बड़े-बड़े नामी थिएटर आर्टिस्ट काम करते हैं। यहां कोई न कोई थिएटर शो होता ही रहता है, इसलिए आप जब भी मुंबई जाएं एक बार यहां थिएटर शो देखने जरूर जाएं।
इसे भी पढ़ें-भारत की पवित्र नदियों में से एक गोदावरी की कुछ अनोखी है कहानी, जानें इसका इतिहास
दिल्ली शहर में रहने वाला हर थिएटर लवर यह जानता है कि मंडी हाउस थिएटर का हब है। बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने स्ट्रगलिंग पीरियड में इस जगह जरूर गए हैं, यहीं पर स्थित एक थिएटर है जिसका नाम कमानी ऑडिटोरियम है। इस थिएटर को शुरू हुए करीब 40 साल हो गए हैं पर आज भी यह भारत के सबसे एडवांस थिएटर्स में गिना जाता है।
इस ऑडिटोरियम की टैग लाइन ही है वेयर लेजेंड्स परफॉर्म, जिससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह ऑडिटोरियम थिएटर के लिए कितना फेमस है। जब भी आप दिल्ली जाने का प्लान करें, तो एक बार यहां शो देखने जरूर जाएं।
इसे भी पढ़ें-दुनिया की वो प्रसिद्ध इमारतें जिनका काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया
रंग शंकरा साउथ इंडिया के सबसे प्रसिद्ध थिएटर्स में से एक है। जिसकी शुरुआत 2004 में बेंगलुरू में हुई, इस थिएटर को अरुंदति नाग ने अपने पति की याद बनवाया था जो कि कन्नड़ सिनेमा के बड़े एक्टर में एक थे। यहां कई भाषाओं के प्ले देखने को मिलते हैं। अगर आप कभी बैंगलुरू जाएं तो रंग शंकरा थिएटर में एक शो जरूर प्लान करें।
यह मुंबई शहर में स्थित एक फेमस थिएटर है, जिसे बॉलीवुड के एक्टर पृथ्वीराज कपूर की याद में बनवाया गया था। इस थिएटर को पृथ्वीराज कपूर की बेटे शशि कपूर ने 1978 में बनवाया था। भारत के कई फेमस प्ले यहां पर हो चुके हैं, इसके अलवा इस थिएटर में बना कैफे आर्टिस्ट, म्यूजिशियन्स और डांसर्स के जाने के लिए एक परफेक्ट जगह है।
चेन्नई में बने इस थिएटर की शुरुआत 2008 में की कई। आज यहां पर कई भाषाओं में प्लेज और शोज हुआ करते हैं। कई सालों से इस थिएटर ने भारतीय कला की विरासत को संभाले रखा है। चेन्नई के ज्यादातर बड़े शोज यहीं पर हुआ करते हैं, जिसमें देश विदेश के आर्टिस्ट परफॉर्म करते हैं।
तो यह थे भारत के वो खास प्ले थिएटर जहां पर हर एक्टिंग लवर को जरूर जाना चाहिए। हमारा आज का आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- miro.medium.com, eventfaqs.com, www.tata.com, kamaniauditorium.org, rangashankara.org and mumbailive.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।