हरियाणा में जरूर देखें ये बेहतरीन म्यूजियम्स

अगर आप हरियाणा घूमने के लिए गए हैं तो आपको वहां पर स्थित कुछ म्यूजियम्स को जरूर देखना चाहिए। ये म्यूजियम्स आपकी ट्रिप को और भी यादगार बनाती हैं।

famous museums in haryana

हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जो अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर देखने व घूमने लायक कई बेहतरीन चीजें हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि जो लोग हरियाणा घूमने के लिए आते हैं, वे बर्ड सैन्चुरी से लेकर मॉल घूमना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा हरियाणा में कई बेहतरीन म्यूजियम्स भी स्थित हैं, जिन्हें हर किसी को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

हरियाणा में मौजूद कई म्यूजियम्स राज्य के गौरवशाली अतीत और विविध विरासत की झलकियां पेश करते हैं। यहां पर आपको प्राचीन कलाकृतियों से लेकर आधुनिक कला तक, कई चीजों को देखने व करीब से जानने का अवसर प्राप्त होगा। हरियाणा के म्यूजियम्स की खास बात यह भी है कि चाहे आप इतिहास के शौकीन हों, कला प्रेमी हों या राज्य के सांस्कृतिक ताने-बाने को जानने की इच्छा रखते हों, यह म्यूजियम्स आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हरियाणा में मौजूद कुछ बेहतरीन म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी अपनी ट्रैवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए-

हरियाणा हिस्ट्री म्यूजियम (Museum of Haryana History)

यह म्यूजियम पिंजौर में स्थित है। हरियाण के पिंजौर गार्डन में स्थित यह म्यूजियम प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक हरियाणा के इतिहास पर प्रकाश डालता है। जब आप यहां पर हैं तो आप हरियाणा की विरासत से संबंधित कलाकृतियां, पांडुलिपियां और कलाकृतियां आदि देख सकते हैं। यहां पर आने वाले विजिटर्स ना केवल हरियाणा के इतिहास के बारे में जान सकते हैं, बल्कि इससे जुड़े एजुकेशनल प्रोग्राम्स का हिस्सा भी बन सकते हैं।

सरस्वती म्यूजियम (Saraswati Museum)

Saraswati Museum

सरस्वती म्यूजियम हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित है और इसका नाम हिंदू देवी सरस्वती के नाम पर रखा गया है। सरस्वती म्यूजियम में पांडुलिपियों, प्राचीन सिक्कों और मूर्तियों का एक बेहतरीन कलेक्शन है। यह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास पर फोकस करता है। जब आप यहां पर हैं तो प्राचीन लिपियों और धार्मिक कलाकृतियों के बारे में गहन जानकारी हासिल कर सकते हैं। सरस्वती म्यूजियम में कुछ वक्त बिताकर आप कुरुक्षेत्र के सांस्कृतिक महत्व की गहरी समझ प्राप्त कर सकते हैं।

आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम (Archaeological Museum)

Archaeological Museum

यह आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम हरियाणा के हिसार में स्थित है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यह म्यूजियम क्षेत्र से पुरातात्विक खोजों पर केंद्रित है। साथ ही साथ, यह हरियाणा में कभी पनपी प्राचीन सभ्यताओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इस म्यूजियम में आप हरियाणा के विभिन्न पुरातात्विक स्थलों से मिट्टी के बर्तन, मूर्तियां और शिलालेख जैसी कलाकृतियों का कलेक्शन देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Places Visit In October: जिंदगी रोमांस में भर जाएगी, अक्टूबर में देश की शानदार जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं


हरियाणा स्टेट म्यूजियम (haryana State Museum)

हरियाणा स्टेट म्यूजियम पंचकूला में स्थित है। यह म्यूजियम हरियाणा की ऐतिहासिक कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उन्हें संरक्षित भी करता है। हरियाणा स्टेट म्यूजियम के बेहतरीन कलेक्शन को देखकर आप राज्य के इतिहास, संस्कृति और कला के साथ एक अलग जुड़ाव महसूस करते हैं। इस म्यूजियम में प्राचीन मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन, सिक्के, पांडुलिपियाँ और पेंटिंग हैं जो हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- archaeologyharyana, samskritisansthan

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP