9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहे हैं। देशभर में माता के पर्व को लेकर अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है। कई जगहों पर नवरात्रि को लेकर मेले का भी आयोजन किया गया है।
माता के इस पर्व में हर कोई अपने पूरे परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाता है। अगर आप भी चैत्र नवरात्रि में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंदौर के इन फेमस मंदिरों माथा टेकने जा सकते हैं। इन मंदिरों का इतिहास चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग चैत्र नवरात्रि में यहां सच्चे मन से दर्शन करने आते हैं, माता उनकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।
बिजासन माता मंदिर
View this post on Instagram
इस मंदिर में आप एक साथ माता के 9 स्वरूपों के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर में माता की 9 मूर्तियों विराजमान है। इस मंदिर को शादी और संतान प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि यहां वो लोग आते हैं, जिनकी शादी नहीं हो पा रही है या फिर जो संतान प्राप्ति के लिए परेशान है। यहां दूर-दूर से नव विवाहित जोड़े भी माता के आर्शिवाद के लिए आते हैं।
- लोकेशन- देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा क्षेत्र, इंदौर
- कैसे पहुंचे- यहां आप आप इंदौर रेलवे स्टेशन से पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी 9 किमी की है। यहां से आप स्थानीय परिवहन या टैक्सी से पहुंच सकते हैं।
- अगर आप इंदौर घूमने गए हैं, तो बिजासन माता मंदिर के आसपास की फेमस जगहों पर जाना न भूलें।
मां हरसिद्धि मंदिर
माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण देवी अहिल्याबाई होलकर ने 1766 में किया था। यहां माता महिषासुर मर्दिनी के रूप में विराजमान है। यहां चैत्र नवरात्रि में मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं और कई बार पैर रखने की जगह भी नहीं बचती है। यह इंदौर का फेमस मंदिरमाना जाता है।
- लोकेशन- मोती तबेला, न्यू हरसिद्धि नगर, इंदौर।
- कैसे पहुंचे- इंदौर रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी मात्र 9 मिनट की है। आप रेलवे स्टेशन से ऑटो या कैब लेकर पहुंच सकते हैं।
अन्नपूर्णा मंदिर
अन्न की देवी के रूप में इस मंदिर में माता को पूजा जाता है। जिंदगी भर लोगों का आर्शिवाद लोगों पर बना रहे और उन्हें कभी भूखे पेट न सोना पड़े। इसकी कामना के लिए लोग यहां आते हैं। इसके अलावा कांच मंदिर में भी माता के दर्शन के लिए आ सकते हैं। अगर आप राम नवमी पर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों