नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में हर किसी ने ट्रैवल की तैयारियां भी शुरू कर दी है। अक्सर देखा जाता है कि लोग नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप किसी ग्राउंड एरिया पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह तो आम बात है।
लेकिन अगर आप कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो आपको हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल हम आपको बताएंगे कि आप नए साल की शुरूआत कहां से कर सकते हैं।
माथेरान (Matheran)
प्राकृतिक सुंदरता के साथ रोमांटिक स्थानों पर घूमना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। इस जगह को महाराष्ट्र में सबसे अधिक मांग वाले हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। समुद्र तल से 996 फीट की ऊंचाई पर एक सुरम्य स्थान वाकई आपका दिल जीत लेगा।
- सबसे खास बात यह है कि यहां तक पहुंचने का सफर ही आपको हमेशा याद रहेगा। रास्ते में चलते हुए आपकी मौज मस्ती आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
- मुंबई से सड़क मार्ग से ड्राइव करने में लगभग 2 घंटे लगते हैं।
- ठंड में इस जगह का मौसम बेस्ट रहता है। यदि आप इस मौसम में माथेरान जा रहे हैं तो जैकेट और कंबल सहित गर्म कपड़े ले जाने की सलाह दी जाती है।
- यहां करने के लिए बहुत चीजें है। जैसे पास के हिल स्टेशनों का दौरा करना, पास के जंगलों में ट्रैकिंग करना, जल गतिविधियों का आनंद लेना और पास के मंदिरों का दौरा करना।
- आप यहां माथेरान चेकपॉइंट, भागीराव पीक, भागीराव व्यू पॉइंट, भागीराव किला, माथेरान रोड और धामनगांव झील देखने जा सकते हैं।
- यहां हिल स्टेशन के पास ही आप होटल बुक कर सकते हैं। आप माथेरान में होमस्टे में भी रह सकते हैं।
दीव (DIU)
इस जगह का नाम सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन यहां का नजारा देखने के बाद आपकी आंखे फटी रह जाएंगी। यह गुजरात में वेरावल बंदरगाह के पास स्थित है। काठियावाड़ के तट से इसकी दूरी 21 किलोमीटर है।
- इस जगह का अपना हवाई अड्डा भी है। जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां तक के लिए आपको सीधी उड़ान नहीं मिलेगी। आप अगर दिल्ली से आ रहे हैं, तो आपको अहमदाबाद या राजकोट से फ्लाइट लेनी होगी। यहां से आप बस से भी जा सकते हैं।
- यहां से आपको सोमनाथ के रास्ते दीव ले जाया जाएगा, और टिकट की कीमत लगभग 250 रुपये है। आपको दीव बस स्टैंड उतारा जाएगा, जिसका नाम जेठीबाई बस स्टेशन है।
- यहां पहुंचकर आप एक बाइक किराए पर लें। आपको जेठीबाई बस स्टैंड के आसपास कई दुकानें मिलेंगी जो किराए पर बाइक देते हैं।
- वे एक दिन के लिए लगभग ₹450 से ₹600 चार्ज करते हैं। तेल का खर्चा आपको खुद देना होगा।
मुन्नार (Munnar)
इस जगह को दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। इस बात से ही आप समझ गए होंगे कि ये जगह वाकई कितनी सुंदर होगी। एक साथ झरनों, चाय बागानों, झीलों और उद्यानों को देखना है, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां तीन दिन का ट्रिप आपके लिए सालभर के लिए यादगार बन जाएगा।
- आप अपने पहले दिन की शुरुआत चाय के बागानों और मुन्नार की घाटियों के शानदार नजारों को देखकर कर सकते हैं। आप खुद स्कूटी रेंट पर लेकर 5,500 फीट ऊंची इस जगह का नजारा देखने जाएं।
- इसके बाद आप चेरी के बागों और नीलगिरी के पेड़ों से घिरी, कुंडला झील में नाव चलाने का मजा ले सकते हैं। प्रति व्यक्ति नाव का प्राइस 450 रुपये है और 200 रुपये कपल्स के लिए है।
- यहां आप सड़क के साथ, अटुकड झरने का नजारा देख सकते हैं। मुन्नार की पहाड़ियों में झरने का एक सेट है।
- इस झरने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप झरने के आसपास के चाय बागानों की सीढ़ीदार सीढ़ियों पर चढ़ते हैं, तो आप नीचे के साथ-साथ ऊपर से भी बहते पानी को देख सकते हैं।
पंचगनी (Panchgani)
नए साल पर आप महाराष्ट्र के पंचगनी हिल स्टेशन का नजारा देखने भी जा सकते हैं। इस जगह पर 2 दिनों का ट्रिप आपके नए साल को शानदार बना देगा। यहां देखने के लिए कई सारी जगह है। जैसे आप यहां सिडनी प्वाइंट देखने आ सकते हैं।
यह पंचगनी से 2 किमी की दूरी पर स्थित है। सिडनी पॉइंट एक पहाड़ी पर स्थित है जो कृष्णा घाटी के सामने है। इस जगह का नाम सर सिडनी बेकवर्थ के नाम पर रखा गया था, जो 1830 में जॉन मैल्कम के बाद बॉम्बे के गवर्नर बने थे। यहां आपको एक साथ प्वाइंट कृष्णा घाटी, धोम बांध और कमलगढ़ किले जैसी कई जगह देखने को मिलेंगी।
- इसके सिवा आप पंचगनी बस स्टैंड से 2 किमी की दूरी पर, डेविल्स किचन पंचगनी हिल स्टेशन देखने भी जा सकते हैं। इस जगह का कनेक्शन महाभारत काल से जुड़ा है।
- कहा जाता है कि महाभारत के पांडव अपने निर्वासन के दौरान कुछ समय के लिए यहां रुके थे। कुछ लोगों का दावा है कि पांडवगढ़ गुफाएं।
- साथ ही पंचगनी बस स्टेशन से 7 किमी की दूरी पर, राजपुरी गुफाओं को पंचगनी क्षेत्र के सबसे प्राचीन आकर्षणों क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
कर्जत (Karjat)
मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित पहाड़ी और सुंदर जिला कर्जत एक शहर है। यह शहर मुंबई के उस शहर का भी हिस्सा माना जाता है जहां लोग जाना बेहद पसंद करते हैं। कपल्स से लेकर और परिवारों तक हर कोई यहां छुट्टियां बिताने के लिए आना पसंद करता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि शहर में बोरियत दूर करने के लिए बहुत कुछ है।
- कर्जत का पहाड़ी शहर आकर्षक मंदिरों, स्मारकों, हरी-भरी घाटियों और हैरान करने वाली गुफाओं से भरा हुआ है।
- ट्रैकिंग पसंद करने वाले लोग यहां जरूर आ सकते हैं।
- यहां मुंबई से पहुंचने में केवल दो घंटे लगते हैं। यहां आप पहाड़ पर चढ़ना, लंबी पैदल यात्रा, ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी चीजें कप सकते हैं।
- हरी-भरी हरियाली, धुंध भरे वातावरण और कई झरनों के साथ ये जगह स्वर्ग जैसा अहसास करवाती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों