अगर आप बेंगलुरु से पहले ही कूर्ग, मुन्नार, ऊटी की यात्रा कर चुके हैं तो इस बार आप किसी अलग जगह जाने के बारे में सोच रहे होंगे। घूमने के शौकीन लोगों को अक्सर किसी नई जगह पर जाना पसंद होता है। ऐसे लोग बेंगलुरु से केरल राज्य के वायनाड जाने का प्लान बना सकते हैं।
यह जगह अपने हरे-भरे वातावरण और सुंदर नजारों के जान जाता है। यहां के आकर्षक झरने, मनमोहक गुफाएं, रिसॉर्ट और होमस्टे एक रोमांटिक ट्रिप के लिए जन्नत के समान है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
वायनाड क्यों है फेमस
यहां आपको चारों तरफ चाय बागानों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। चाय के बागान वायनाड का मुख्य आकर्षण माने जाते हैं। यही वजह है कि इस जगह की खूबसूरती इस हिल स्टेशन को और दूसरी जगहों से अलग बनाती है। यहां आप अपने दोस्त या पार्टनर के साथ कलपेट्टा क्षेत्र में घूमने जा सकते हैं।
यहां आपको आधे से ज्यादा जगह पेड़ों से घिरी हुई मिलेगी। यहां ज्यादातर हिस्से आज भी आदिवासी जनजातीय आबादी द्वारा चलाए जाते हैं, इसलिए इन सुंदर जगह की यात्रा करना और भी ज्यादा लोगों को आकर्षित करता है। यहां आपको स्थानीय लोगों के जीवन को समझने और उनकी संस्कृतियों और परंपराओं के बारे में अधिक जानने का अवसर मलेगा।
इसे भी पढ़ें- Wayanad में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह, यहां होटल भी मिलते हैं सस्ते
पूकोड झील में बोटिंग
वायनाड जैसी अद्भुत जगह की झील में नौकायन करना मन को सुकून देने जैसा है। यहां पूकोड झील में अपने और अपने दोस्तों के साथ नौकायन करने जाएं। यह झील रोमांच पसंद करने वालों और प्रकृति प्रेमियों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सदाबहार जंगलों और पश्चिमी घाटों के बीच स्थित, पूकोड झील 13 भागों में फैली हुई है और 40 मीटर गहरी है।
वायनाड में साइकिल चलाना
यह सुनने में आपको अजीब जरूर लग रहा होगा। लेकिन इसमें आपको मजा बहुत आएगा। अगर आप साइकिलिंग जैसी रोमांचकारी गतिविधियों को पसंद करते हैं, तो वायनाड की शांत सड़कों पर साइकिल चलाने जरूर जाएं। वायनाड के चट्टानी और कम आबादी वाले रास्तों पर साइकिल चलाना रोमांचकारी है। यहां आपको अपने पार्टनर के साथ यात्रा करना एक सपने जैसा लगेगा।
इसे भी पढ़ें- वायनाड जाएं तो इन वॉटरफॉल को जरूर देखें
चेम्बरा चोटी तक ट्रैकिंग
वायनाड में ट्रैकिंग करने वाले साहसी लोग चेम्बरा चोटी पर जाना पसंद करते हैं। हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा वायनाड लंबी पैदल यात्रा के लिए अच्छी जगह है। लगभग 6,900 फीट की ऊंचाई पर स्थित, चेम्बरा चोटी केरल के सबसे लोकप्रिय ट्रैकिंग जगहों में से एक है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों