बेंगलुरु में ऐसे कई मंदिर है, जो पूरे देश में सबसे अलग और खास माने जाते हैं। सिलिकॉन सिटी के नाम से जाना जाने वाला यह शहर बहुत सारी इमारतें और पार्क से भरा हुआ है। यहां की ऐतिहासिक जगहें केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। इसी तरह यहां एक ऐसा मंदिर है, जो माता का काली को समर्पित है। आपने आज तक माता काली के कई मंदिर देखे होंगे। लेकिन बेंगलुरु का यह मंदिर सबसे अलग है।
आपने आज तक काली माता की प्रतिमा और तस्वीरें क्रोध के रूप में देखी होगी। जिसमें माता अपनी जीभ निकाले गुस्से से देख रही हैं। लेकिन बेंगलुरू के इस मंदिर में आपको माता का शांत स्वरूप देखने को मिलेगा। गैविपुरम गुट्टाहल्ली में बंदे महाकाली मंदिर बेंगलुरु के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस मंदिर के बारे में खास जानकारी देंगे।
बेंगलुरु में माता काली का अनोखा मंदिर
देवी महाकाली को समर्पित इस मंदिर में माता सौम्य रूप में विराजमान हैं। मंदिर गविपुरम गुट्टाहल्ली में केम्पमबुधि झील के किनारे एक पहाड़ी पर स्थित है। आपको माता के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ाई करनी होगी। इस मंदिर में आपको देवी का स्वरूप एक चट्टान पर दिखेगा। क्योंकि देवी का स्वरूप एक चट्टान पर उकेरा गया है। देखने से आपको लगेगा कि यहां माता की मूर्ति चट्टान को काटकर बनाई गई है। माता की मूर्ति को लगभग 3 फीट ऊंचा बनाया गया है। यहां आपको माता मुस्कुराते हुए शांत रूप में नजर आएंगी।यहभारत के फेमस मंदिर मेंसे एक है।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में इस मंदिर को माना जाता है इच्छा पूरी करने वाली जगह, दर्शन के लिए जाएं
कैसे जाएं मंदिर दर्शन करने
इस मंदिर में भले ही माता शांत रूप में है, लेकिन यहां इलाज जादू, मंत्र, वशीकरण, नजर दोष का होता है। माना जाता है कि लोग अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए पूर्णिमा और अमावस्या के दिन खास तौर पर पूजा करवाते हैं। अमावस्या को छोड़कर शुक्रवार और मंगलवार के दिन मंदिर में आना शुभ माना जाता है। अभिषेक जल प्राप्त करने के लिए मंदिर के अंदर रहने का विशेष समय सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक है।
- बस से- केन्गेरी बस टर्मिनल से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां से मंदिर तक पहुंचने में आपको करीब 15 से 20 मिनट लग सकते हैं।
- लोकेशन- नंबर 75, श्री बंदे, महाकाली मंदिर, केम्पाबुधि केरे येरी, गविपुरम गुट्टाहल्ली , केम्पेगौड़ा नगर, बेंगलुरु
- समय- सुबह 6:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक
- यह बेंगलुरु के फेमस मंदिरों में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों