दिल्ली घूमने आए लोग जा सकते हैं हरियाणा की इन जगहों पर घूमने, अच्छा है यहां का नजारा

दिल्ली में लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और जामा मस्जिद जैसी कई जगहें हैं। लेकिन अगर आप इन जगहों से हटकर किसी अलग जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, हरियाणा जा सकते हैं।
beautiful places in haryana must visit with family

दिल्ली में देखने के लिए कई अच्छी जगहें हैं। लेकिन दूर शहरों से दिल्ली घूमने आए लोग, इसके आस-पास की जगहों पर भी घूमकर जाना पसंद करते हैं। क्योंकि ऐसा लंबा ट्रिप जल्दी बनाना आसान नहीं होता। इसलिए लोग सोचते हैं कि अगर दिल्ली आए हैं, तो आस-पास के शहर भी कवर कर लें। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो दिल्ली घूमने के बाद हरियाणा की कुछ फेमस जगहों पर जा सकते हैं। यह ऐतिहासिक धरोहर, समृद्ध संस्कृति और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है। अगर दिल्ली के पास किसी पहाड़ी जगह पर जाना है, तो आप हरियाणा के नारनौल घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।

नारनौल का धौसी पहाड़

beautiful places in haryana must visit with family

नारनौल का धोसी पहाड़ हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित है। सर्दियों के अच्छे मौसम की वजह से यहां का नजारा और भी ज्यादा शानदार हो जाता है। केवल दिल्ली घूमने आए लोग ही नहीं बल्कि दिल्ली निवासी भी यहां हरे-भरे प्राकृतिक नजारे का आनंद लेने जाते हैं। दिल्ली की प्रदूषित वायु के पास यह धौसी पहाड़ आपको ताजगी का अहसास करवाएगा। एक दिन का ट्रिप प्लान करने के लिए यह पहाड़ बेस्ट है। यहां ज्यादा पर्यटक नहीं आते, इसलिए आपको भीड़ भी नहीं मिलेगी।

  • दूरी- यहां पहुंचने में आपको लगभग 3 घंटे का समय लग सकता है। इसकी दूरी लगभग 157 किमी के करीब है।

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र

दूर शहर दिल्ली घूमने आए लोग अगर कुरुक्षेत्र नहीं गए तो उन्हें अफसोस होगा। दिल्ली के पास स्थित यह जगह पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आप ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवर के पास सुंदर और शांति का अहसास महसूस करेंगे। कुरुक्षेत्र वही स्थान है, जहां महाभारत का धर्मयुद्ध हुआ था और भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद् गीता का उपदेश दिया था। इसलिए दिल्ली घूमने आए लोगों को यह जगह पसंद आएगी। यहहरियाणा की सुंदर जगहमें से एक है।

  • दूरी- यहां पहुंचने में भी आपको 3 घंटे का समय लग सकता है। इसकी दूरी लगभग 171 किमी के करीब है।

पंचकूला में ऐतिहासिक मंदिर

आप श्री माता मनसा देवी मंदिर के दर्शन के लिए पंचकुला जा सकते हैं। यह मंदिर माता के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। चकूला तहसील और जिले के बिलासपुर गांव में शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित है। यहां रास्ते का नजारा भी आपको अच्छा लगेगा। माना जाता है कि यहां माता का मस्तिष्क गिरा था। इस मंदिर का इतिहास लगभग 208 साल पुराना बताया जाता है। यहपरिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगहमें से एक है।

दूरी- यहां पहुंचने में भी आपको 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है। इसकी दूरी लगभग 230 किमी के करीब है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP