हरियाणा में कई खूबसूरत जगहें हैं, जैसे पिंजौर गार्डन, मोरनी हिल्स, सूरजकुंड और कुरुक्षेत्र। लेकिन करनाल से इन जगहों पर घूमने जाना आपके लिए लंबा पड़ सकता है। वीकेंड पर लोग परिवार के साथ घूमने के लिए करनाल में ही कुछ ऐसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, जहां से वह एक दिन में घूमकर वापस आ जाएं। ऐसे लोगों के लिए हमारे पास कुछ ऐसी जगहों की लिस्ट है, जहां घूमने जाना आपको महंगा नहीं पड़ने वाला है। आप इन जगहों पर बस और ऑटो से भी पहुंच सकते हैं। इसलिए, शहर में ही आस-पास घूमने के लिए जगह ढूंढ रहे लोगों के लिए यह आर्टिकल काम आएगा।
करण पार्क
बच्चों के लिए यह पार्क बेस्ट है। यह शहर के अंदर पुराने बस स्टैंड करनाल के पास स्थित है। इसलिए यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस पार्क में अंदर बैठने के लिए बेंच, जिम उपकरण और म्यूजिकल फाउंटेन भी देखने को मिलेगा। बच्चों के लिए भी यहां अलग-अलग झूले हैं। इसलिए बच्चों को यह जगह पसंद आएगी। आप यहां शाम के समय भी परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं।
छावनी चर्च टॉवर
आप परिवार के साथ चर्च भी जा सकते हैं। यहां आपको सुकून का अहसास होगा। लोग वीकेंड पर इस खूबसूरत पार्क का नजारा देखने के साथ-साथ यहां सुकून के पल बिताने के लिए आते हैं। यहां आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जा सकते हैं। इस टावर के बारे में कहा जाता है कि यह ब्रिटिश काल का है। इसे सिख धर्म के विकास के दौरान ईसाई धर्म का प्रसार करने के लिए बनाया गया था। यह हरियाणा के सुंदर पार्क में से एक है।
- लोकेशन- पीएक्स4पी+एफवीएम, गहून विहार, करनाल, हरियाणा
कर्ण झील
परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है। वीकेंड पर यह झील भी देखने जा सकते हैं।। यहां आप अपने परिवार के साथ पूरा दिन भी बिता सकते हैं। अगर आप कहीं दूर घूमने नहीं जा सकते हैं, तो वीकेंड पर परिवार के साथ यहां के लिए पिकनिक प्लान करें। अपने साथ आप खाने-पीने की चीजें लेकर जाएं और ठंड में यहां परिवार के साथ समय बिताएं। झील के पास स्थित पार्क में बच्चों को घंटों खेलने का भा मौका मिल जाएगा और आपको भी सुकून का अहसास होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, Wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों