herzindagi
uttar pradesh famous places to visit in summer vacation

Uttar Pradesh की इन 5 लोकेशन पर समर वेकेशन में बच्चों को ले जा सकती हैं मां

उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसी जगहें है, जहां घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में अगर आप वहीं की रहने वाली हैं, तो आपको यहां बच्चों के साथ घूमने जरूर जाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-05-14, 10:50 IST

उत्तर प्रदेश से हर साल लाखों लोग नौकरी की तलाश में शहरों की तरफ जाते हैं। अभी भी ऐसे लाखों लोग हैं, जो शहर में अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें बच्चों की स्कूल की छुट्टियों के समय ही शहर जाने का मौका मिलता है। गर्मियों की छुट्टियों का बच्चों को इंतजार रहता है, क्योंकि वह अपने पूरे परिवार के साथ समय बिताते हैं। इसलिए इस ट्रिप को केवल समर वेकेशन नहीं कह सकते हैं, बल्कि भावनाओं की यात्रा कहते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश जा रही हैं और बच्चों को घुमाने के लिए अच्छी जगहें खोज रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ खास जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

श्रीराम जन्मभूमि घुमाने ले जाएं

uttar pradesh famous places to visit in summer vacation1

इन गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप यूपी जा रहे हैं, तो आपको बच्चों को अयोध्या घुमाने लेकर जाना चाहिए। बच्चों को ऐसी जगहों पर लेकर जाने से वह भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपराओं से परिचित होते हैं। राम मंदिर का निर्माण भारत के इतिहास का सबसे खास पल था। हर कोई यहां दर्शन के लिए जाना चाहता है, आप भी इस बार यहां जा सकती हैं। इस खूबसूरत मंदिर को बनाने के लिए आखिर भारत ने कितनी मेहनत की है और बच्चों को यह दिखाना चाहिए। इससे उन्हें समझ आएगा कि कैसे एक मंदिर के लिए भारत कई सालों से लड़ रहा था और आखिर यह कार्य सफल हुआ।

बनारस

banaras

बच्चों को आप बनारस भी घुमाने लेकर जा सकती हैं। क्योंकि, यह जगह भी ट्रिप प्लान करने के लिए बेस्ट है। उन्हें यहां बोटिंग करने का और ऊंट सवारी करने का भी मौका मिलेगा। घाट के पास वह घंटों समय बिता सकेंगे। यही कारण है कि बच्चों को यह जगह सबसे ज्यादा पसंद आने वाली है। अगर आप छुट्टियों में उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश की इन 3 जगहों पर घूमने आते हैं विदेशी पर्यटक, World Tourism Day पर होती है भीड़

आगरा

agra

उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए आगरा का नाम कैसे भूला जा सकता है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल देखने का सपना हर किसी का होता है। एक ऐसी जगह, जिसे बच्चे किताबों में देखते हैं, उसे अगर लाइव देखने का मौका मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या होगा। बच्चों के लिए यह जगह सुंदर और आकर्षित है, इसलिए आप यहां भी घूमने जा सकती हैं। यह यूपी की सबसे सुंदर जगहों में से एक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:मेरठ की इन जगहों पर बच्चों के एंट्री पर लगती है कम फीस, गांधी जयंती की छुट्टी पर ले जाएं घुमाने

mathura

इन जगहों के अलावा आप बच्चों को मथुरा-वृंदावन भी घुमाने लेकर जा सकती है। उत्तर प्रदेश की यह जगहें श्री कृष्ण की नगरी के लिए जानी जाती है। प्रयागराज और झांसी भी घूमने का प्लान बना सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।