Where To Go After Pahalgam Attack In Jammu Kashmir: इस समय जम्मू कश्मीर का पहलगाम खून के रंग में रंगा हुआ है, क्योंकि बीते कल कुछ अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों का हमला कर दिया था।
पहलगाम हमले में दर्जन से अधिक पर्यटकों की मौत और घायल होने की खबर काल से आ रही है। इस हमले के बाद से कई लोग पहलगाम घूमने का प्लान कैंसिल कर चुके हैं, क्योंकि कोई भी जान की बाजी लगाकर पहलगाम में नहीं घूमना चाहता है।
अगर आप भी आगामी दिनों में पहलगाम घूमने का प्लान बना रहे थे, लेकिन हमले के बाद कैंसिल कर चुके हैं, तो पहलगाम की जगह भारत की इन शानदार और हसीन जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
जम्मू कश्मीर का पहलगाम जिस तरह पूरे देश में 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित खज्जियार भी 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है। यह खूबसूरत जगह हिमाचल के डलहौजी में पड़ता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और घास के हरे-भरे मैदान खज्जियार की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। पहलगाम की तरह खज्जियार में भी गर्मी के दिनों में भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। खज्जियार को हिमाचल के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है।
समुद्र तल से करीब 9 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद औली, उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन्स में से एक है। बर्फबारी से लेकर गर्मी के मौसम में यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आपको पहलगाम जैसी खूबसूरती देखने को मिलेगी।
औली अपनी खूबसूरती के लिए इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से भी जानते हैं। औली, उत्तराखंड का बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। औली, अपनी खूबसूरती अलावा, बेस्ट एडवेंचर एक्टिविटी का हब भी माना जाता है। औली, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।
अगर आप जम्मू कश्मीर के पहलगाम की तरह खूबसूरती नॉर्थ ईस्ट इंडिया में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको युमथांग वैली पहुंच जाना चाहिए। युमथांग वैली, सिक्किम में स्थित एक खूबसूरत फूलों की घाटी है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
हिमालय पर्वतों से घिरी हुई युमथांग वैली, घास के मैदान, नदी, झील-झरने और दर्जन से अधिक किस्म के फूलों के लिए जानी जाती है। नॉर्थ ईस्ट में युमथांग वैली की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है। गर्मी के मौसम में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरती में देशी और विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। मुनस्यारी को उत्तराखंड का छिपा हुआ हसीन खजाना भी माना जाता है।
आपको बता दें कि मुनस्यारी तिब्बत की सीमा से सटा हुआ जिसे 'छोटा कश्मीर' के नाम से भी जाना जाता है। मुनस्यारी को प्रकृति और एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मुनस्यारी के पहाड़ों से हिमालय की चोटियों, नंदा देवी, त्रिशूल और पंचचूली को देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: धरती पर स्वर्ग हैं देश के ये खूबसूरत हिल स्टेशन्स, रिटायरमेंट के बाद अपनों के साथ बसने का करेगा मन
देश में अन्य और भी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां पहलगाम की जगह घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप हिमाचल में कौसानी और काजा, उत्तराखंड में चोपता और चकराता, नॉर्थ ईस्ट में नॉर्थ सिक्किम और गंगटोक और दक्षिण भारत में अरकू वैली से लेकर वागामोन हिल स्टेशन को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@pawanthakurvlogs,hz
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।