herzindagi
america world longest road going from  countrie

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे लंबा हाईवे कहां है, इस सड़क से सीधे चलेंगे तो पार करेंगे 14 देश

आपको यह सुनकर काफी अजीब लग रहा होगा कि कैसे कोई सड़क 14 देशों से होकर गुजर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-11-30, 17:32 IST

अगर ट्रेन और प्लेन का ऑप्शन समझ नहीं आता है, तो लोगों के पास सड़क मार्ग से ही यात्रा करना सबसे अच्छा लगता है। शुरू में पूरी दुनिया में ये सड़कें कच्ची थी, यानी हर जगह बस मिट्टी थी। लेकिन फिर जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, तो सड़के बनने लगी।

दुनिया भर में कुछ सड़कें छोटी होती हैं, कुछ सड़कें बहुत लंबी होती हैं। कुछ सड़कें ऐसी भी है, जिनका रास्ता इतना लंबा है कि ऐसा लगता है जैसे इस रास्ते का कोई अंत ही नहीं है।

दुनिया में कई  लंबी सड़कों का निर्माण किया जा चुका है।  लेकिन आज हम एक ऐसे हाईवे के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे दुनिया की सबसे लंबी सड़क कहा जाता है। क्योंकि इसकी मदद से आप एक साथ 14 देश की यात्रा कर पाएंगे। 

14 देशों को जोड़ने वाला हाईवे (Which Is The Highest Highway Of The World)

Pan American Highway

यह अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग है जो 14 देशों को जोड़ता है। इस हाईवे पर सफर करते हुए आप खुद समझ नहीं पाएंगे कि कैसे कब आप 14 देशों को पार कर गए। हम  पैन-अमेरिकन हाईवे की बात कर रहे हैं। (Highway, Freeway और Expressway के बीच क्या है अंतर)

यह मार्ग उत्तरी अमेरिका (North America) से शुरू होता है और 14 देशों से होकर गुजरता है।  इसका आखिर पॉइंट दक्षिण अमेरिका (South America) का अर्जेंटीना (Argentina) है।

इसकी लंबाई की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

इसे भी पढ़ें- आइए जानते हैं भारत में मौजूद 10 सबसे बड़े नेशनल हाईवे के बारे में

 

 

कब हुआ इस सड़क का निर्माण

america world longest road  countries cross

इसका निर्माण 1923 में शुरू हुआ था। क्योंकि यह सड़क 14 देशों से गुजर रही है, इसलिए इसे बनाने में योगदान भी 14 देशों का लगा है। 

इसे भी पढ़ें- भारत के सबसे लंबे NH 44 के किनारे मौजूद हैं ये बेहतरीन जगहें, बनाएं रोड ट्रिप का प्लान

इन 14 देशों से होकर गुजरती है सड़क

यह निकारागुआ, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, बोलीविया,  कोस्टा रिका, पेरू, पनामा, अल साल्वाडोर, कोलंबिया, चिली, कनाडा और अर्जेंटीना तक जाती है।

यह हाईवे सीधा है इसमें 30,000 किमी तक कोई टर्न और न ही कोई कट नहीं है। अगर आप इस सड़क को पूरा करना चाहते हैं, तो आपको इसमें 60 दिनों का समय लगेगा। वो भी तब जब आप प्रति दिन 500 किमी यात्रा करते हैं। इस सड़क की लंबाई लगभग 48,000 किमी बताई जाती है। (यह है भारत का सबसे पुराने हाईवे)

भारत में सबसे बड़ा हाईवे 

अगर हम अपने देश के सबसे लंबे हाईवे की बात करते हैं, तो आपके दिमाग में नेशनल हाईवे-44 का नाम आएगा। क्योंकि देश में इसे बड़ी सड़क और कोई नहीं बनी है। इस राजमार्ग की लंबाई 3,745 किमी है।

यह सड़क तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर सीधे जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक जाती है। इसलिए इसे दे सा का  सबसे लंबा राजमार्ग कहा जाता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।