आइए जानते हैं भारत में मौजूद 10 सबसे बड़े नेशनल हाईवे के बारे में

अगर आप भी भारत में मौजूद 10 सबसे बड़े हाईवे के बारे में नहीं जानते हैं, तो फिर इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए।
Sahitya Maurya

अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि भारत के सबसे बड़े नेशनल हाईवे का क्या नाम है, तो आप झट से जवाब दें कि NH-7 है। लेकिन, अगर आपसे यह पूछा जाए कि चौथा, पांचवा या फिर आठवां या दसवां सबसे बड़ा नेशनल हाईवे कौन सा है, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? शायद आप सही जवान न दें सके। खैर, इस सवाल जवाब को पूर्ण विराम देते हैं और इस लेख में जानते हैं भारत में मौजूद 10 सबसे बड़े हाईवे के बारे में। एक तरह से ये जानकारी आपके जनरल अवेयरनेस में भी एक अहम भूमिका निभा सकती है, तो आइए जानते हैं।

1 एनएच-7

लगभग 3,754 किलोमीटर लंबा एनएच 7 देश का सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे देश के लगभग 21 प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ता है। यह हाईवे तमिलनाडु के कन्याकुमारी से निकलता है और जम्मू कश्मीर में अंत होता है। यह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजरता है।

 

10 एनएच-19

10वें और आखिरी नंबर पर एनएच-19 है।  हाईवे की लम्बाई लगभग 1,435 किलोमीटर है। यह दिल्ली और कोलकाता को मुख्य रूप से जोड़ने का काम करता है। इसे पहले एनएच-20 के नाम से भी जाना जाता था।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

2 एनएच-27

लगभग 3,507 किलोमीटर लंबा एनएच 27 देश का दूसरा सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे लगभग 7 राज्यों और लगभग 27 शहरों से होकर गुजरता है। यह पोरबंदर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम में जाकर अंत होता है।

 

3 एनएच-48

देश का तीसरा सबसे बड़ा नेशनल हाईवे एनएच-48 है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 2,807 किलोमीटर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से होकर दक्षिण भारत चेन्नई में जानकर अंत होता है। हरयाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्य से गुज़रता है।

 

4 एनएच-52

लगभग 2,317 किलोमीटर लंबा एनएच 52 देश का चौथा सबसे बड़ा हाईवे है। हालांकि इससे पहले इसका नाम एनएच-17 था लेकिन, अब एनएच-52 है। यह संगुरु, पंजाब से अंकोला होते हुए कर्नाटक तक जाता है।

 

5 एनएच-30

देश के सबसे बड़े हाईवे में पांचवें स्थान पर पहले एनएच-221 था लेकिन, अब एनएच-30 है। इस हाईवे की लम्बाई लगभग 2,040 किलोमीटर है। यह हाईवे उत्तराखंड, ऊतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से होकर गुज़रता है।  

 

6 एनएच-6

लगभग 1,873 किलोमीटर लम्बा एनएच-6 देश का छठा सबसे बड़ा नेशनल हाईवे है। यह हाईवे जोराबाट, मेघालय, मिजोरम, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, झारखण्ड आदि शहरों और राज्यों को जोड़ने का काम करता है।

 

7 एनएच-53

सातवें नंबर पर एनएच-53 है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 1949 किलोमीटर है। गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आदि शहरों को आपस में जोड़ने का काम करता है। इसे पहले NH46 के नाम जाना जाता था।

 

8 एनएच-16

एनएच-16 पहले एनएच-5 के नाम से जाना जाता था। यह देश का आठवां सबसे बड़ा हाईवे है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 1,711 किलोमीटर है। यह पूर्वी तट, प. बंगाल से चेन्नई और तमिलनाडु को जोड़ने का काम करता है।   

 

9 एनएच-66

लगभग 1,622 किलोमीटर लम्बा है एनएच-66 देश का नौवां सबसे बड़ा नेशनल हाईवे है। हालांकि, इससे पहले इसे एनएच-17 के नाम से भी जाना जाता था। यह पनवेल से कन्याकुमारी तक जाता है।   

 
Road Trip Interesting facts Travel Tips