हर वीकेंड पर शहर से बाहर घूमने जाना संभव नहीं हो सकता। इसलिए इस चक्कर में लोग वीकेंड पर घर में ही बैठे रहते हैं। उनकी नजर में घूमना उसे कहते हैं, जब उन्हें शहर से कहीं दूर जाने का मौका मिले। लेकिन दूर जाने के लिए ऑफिस से छुट्टी और पैसा भी चाहिए। ये सभी चीजें सोचकर लोग कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाते। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप वीकेंड पर परिवार के साथ कहीं जाते हैं, तो आपको अच्छा लगेगा।
आपका अगले दिन ऑफिस जाने का भी मन होगा। लेकिन अगर आप घर में ही रहते हैं, तो आपको ऐसा अहसास होगा कि रोज आप एक ही काम कर रहे हैं। इसलिए आपको ऑफिस और घर के काम में मन नहीं लगेगा, जिससे आपका परिवार में और ऑफिस में झगड़ा हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अंबाला के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में जानकारी देंगे, जहां आप अपने परिवार के साथ जा सकते हैं।
अंबाला का प्राचीन अम्बिका देवी मंदिर वीकेंड पर दर्शन के लिए अच्छा है। इस मंदिर के नाम से ही अंबाला का नाम रखा गया है, इससे आप समझ सकते हैं कि यह मंदिर कितना ज्यादा खास है। यह मंदिर बहुत ही अच्छा है और यहां आकर बहुत शांति मिलती है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण महाभारत युद्ध के दौरान पांडवों द्वारा किया गया था। हालांकि, कहीं भी इस बारे में सबूत नहीं मिले। मंदिर में आपको अम्बा, अम्बिका और अम्बालिका ,जो महाभारत की प्रसिद्ध महिला नायक हैं, उनकी मूर्तियों के दर्शन कर पाएंगे।
अंबाला के इस मंदिर को शहर के सबसे खास मंदिरों में से एक माना जाता है। अंबाला कैंट में स्थित यह शिव मंदिर एक शांत और आध्यात्मिक रूप का सबसे अच्छा उदाहरण पेश करता है। मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति को खूबसूरती से सजाया गया है। चाहे आप एक भक्त हों या बस घूमने के बारे में सोचकर यहां आए हो, यहां पहुंचने के बाद आपको बार-बार आने का मन करेगा। यहां शिव जी, कृष्ण, ब्रह्मा, दुर्गा माता, साईं बाबा और अन्य सभी देवताओं की कई मूर्तियां हैं। यहां भगवान शिव और पार्वती की एक विशाल प्रतिमा है, जो भक्तों को आकर्षित करती है। यह हरियाणा की सबसे सुंदर जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- अंबाला में घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, वीकेंड हो जाएगा मजेदार
कृष्ण भक्तों के लिए यह मंदिर बेहद आकर्षक है। इस मंदिर की देखभाल करने वाले लोगों ने अपना पूरा जीवन यहां समर्पित कर दिया है। अपने बच्चों को यहां लाने के लिए बहुत सुंदर मंदिर है, क्योंकि इसका पुनर्निर्माण किया गया है। मंदिर के मध्य में एक विशाल हॉल है जहां सत्संग किया जाता है। मंदिर में श्री कृष्ण और राधा जी की बेहद सुंदर मूर्ति है। यह मंदिर आपको वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर की याद दिलाता है। यह परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।