रमज़ान का पवित्र महीना दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे खास पर्व होता है। महीने भर चलने वाले इस पर्व को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम सऊदी की कुछ सबसे शानदार और फेमस मस्जिदों के बारे में बताएंगे, जो दुनिया भर के मुसलमानों के लिए आस्था का केंद्र हैं।
अगर आप ट्रैवल लवर हैं और आपको इतिहास से जुड़े शानदार वास्तुशिल्प वाली मस्जिद और मकबरे देखने हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
यहां जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप धरती का सबसे सुंदर नजारा देख रहे हैं। मस्जिद पर आपको चमकते हुए सूरज का अहसास होगा। इस फेमस मस्जिद में आपको बेहद सुकून और शांति का अहसास करवाएगी। अल रहमा मस्जिद या फ्लोटिंग मॉस्क मस्जिद सऊदी में जेद्दा के समुद्र तटों (Jeddah in Saudi) के किनारे स्थित है।
यह मस्जिद 1985 में बनाई गई थी। इसे इस्लामी और पारंपरिक कला (ट्रेडिशनल कंजर्वेटिव ऑर्ट) का मिश्रण माना जाता है।
यहां आप मस्जिद में से एक सुंदर सूर्योदय या सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं। मस्जिद से बाहर निकलते ही आप समुद्र में स्विमिंग, मछली पकड़ना, किनारों पर पैदल चलना, जॉगिंग और पतंग उड़ाने जैसी एक्टिविटी के साथ अपना ट्रिप और यादगार बना सकते हैं। यहां रेस्तरां और कैफे के लिए एक अलग शांत क्षेत्र भी बनाया गया है, जहां आप आराम कर सकते हैं।
View this post on Instagram
एक चहल-पहल भरे बिजनेस टॉवर में बना होने के बावजूद, रियाद के किंगडम टॉवर में प्रिंस अब्दुल्ला मस्जिद इबादत करने के लिए सबसे शांत जगह माना जाता है। आप इस बात का अनुभव यहां जाकर कर सकते हैं।
यह दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद है जो समुद्र तल से 180 मीटर ऊपर स्थित है। मस्जिद को एक गुंबद के रूप में डिजाइन किया गया है जो 500 वर्ग मीटर के क्षेत्र को कवर करता है। यह मस्जिद सऊदी की वास्तुकला प्रतिभा का दर्शाती है।
इतिहास और संस्कृति से जुड़ी चीज़ों में रुचि रखने वाले लोगों को इस प्राचीन मस्जिद को देखने जरूर जाना चाहिए। इसका निर्माण लगभग 1,400 साल पहले इस्लाम के शुरुआती दिनों में किया गया था। माना जाता है कि यह पूर्वी अरब प्रायद्वीप (Eastern Arabian Peninsula) की सबसे पुरानी मस्जिद है।
मस्जिद की सुंदरता इसकी सादगी में देखी जा सकती है। इसमें रेत के रंग की मिट्टी की ईंटों की दीवारें हैं और यह स्क्वाट टावरों से घिरा हुआ है, जिसके टॉप पर गोल डिजाइन बना हुआ है। जवाथा मस्जिद सऊदी में अल किला बियाह, अल हसा गांव में होफूफ के उत्तर पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित है।अल हसा में कई ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं, जहां आप सऊदी अरब की सांस्कृतिक विरासत की गहन खोज के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के बारे में जानिए रोचक तथ्य
किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट (KAFD) ग्रैंड मस्जिद गगनचुंबी इमारतों के जंगल के बीच एक और आध्यात्मिक वंडरलैंड है। सऊदी अरब के रेगिस्तानों में पाई जाने वाली क्रिस्टलीय संरचना, 'रेगिस्तानी गुलाब' से प्रेरित है। यह मस्जिद वास्तुशिल्प का सबसे सुंदर उदाहरण है। इसमें कैलिग्राफिक डिज़ाइन, त्रिकोणीय ग्लास मुकर्नस और दूसरे डिजाइन एलिमेंट शामिल हैं।
यदि आपको रियाद के हलचल भरे शहरी वातावरण में किसी शांति वाले वातावरण की तलाश है तो यहां जा सकते हैं।
यह मस्जिद किंगडम टॉवर की 77 वीं मंजिल पर स्थित है। इसे 2005 में दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद के रूप में गिनीज बुक में दर्ज किया गया था।
यह एक और ऐतिहासिक मस्जिद है जो मूल रूप से पवित्र शहर मदीना में पैगंबर मुहम्मद द्वारा स्थापित और निर्मित की गई थी। आज, यह विश्व स्तर पर सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जिसका एक विशाल परिसर है जो सदियों में विकसित हुआ है।
मूल रूप से 1990 के दशक के शुरुआती वर्षों में स्थापित इस मस्जिद का वर्तमान लेआउट ओटोमन सुल्तानों के जमाने से लेकर आज के सऊदी अरब तक के इतिहास को संजोए हुए है।
इसे भी पढ़ें- आखिर ये चमत्कारी पानी कभी खत्म क्यों नहीं होता? क्या है इसका रहस्य
यह लिस्ट इस मस्जिद के बिना अधूरी है। ये दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मस्जिदों में से हैं। सन 638 में बनी मस्जिद अल हरम या 'मक्का की महान मस्जिद' सदियों से दुनिया में हो रहे परिवर्तन की गवाह रही है।
यहां एक साथ दस लाख लोग इबादत कर सकते हैं, इसे दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद होने का गौरव प्राप्त है। इसके बीच में प्रतिष्ठित काबा स्थित है, जिसके चारों ओर लाखों तीर्थयात्री आस्था के साथ परिक्रमा करते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।