herzindagi
Quwwat ul Islam Mosque History in Hindi

कुतुब मीनार से सटी हुई कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के बारे में जानिए रोचक तथ्य

इन दिनों आप कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद नाम सुन रहे होंगे लेकिन आज आप इस लेख में इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे। 
Editorial
Updated:- 2022-05-24, 10:30 IST

भारत में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जो न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि उनका अपना एक लंबा इतिहास रहा है। आज जितनी भी भारत में प्राचीन मकबरे, इमारते हैं उनकी वास्तुकला पूरे विश्व में मशहूर है। आपको कई नमूने दिल्ली में ही देखने को मिल जाएंगे जैसे- लाल किला, ताज महल, कुतूब मीनार आदि।

आपने यकीनन इस प्राचीन इमारतों को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध कुतुब मीनार के पास स्थित कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद है, जो न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि ऐतिहासिक भी है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में।

कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का इतिहास (History ofQuwwat ul Islam Mosque)

Quwwat ul Islam Mosque

कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद दिल्ली की सबसे प्राचीन मस्जिद के बारे में है। ये मस्जिद कुतुब मीनार के पास स्थित है। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण 1192 में गुलाम वंश के प्रथम शासक कुतुब-उद-दीन ऐबक ने रवाया था।

लेकिन इस मस्जिद को बनने में पूरे 4 वर्ष लगे थे। साथ ही, ये भी कहा जाता है कि इस मस्जिद में सन 1230 में इल्तुतमिश और इसके बाद फिरोज साह तुगलक ने कुछ हिस्से जोड़े थे।

इसे ज़रूर पढ़ें-कुतुब मीनार से जुड़े इन 8 दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में नहीं जानती होंगी आप

कैसी है वास्तुकला?

Quwwat ul Islam Mosque history in hindi

कहा जाता है कि इसकी वास्तुकला बुर्ज इस्लामिक शैली और भारतीय मंदिर शैली में है। बता दें कि ये मस्जिद बहुत ही खूबसूरत है, जिसमें आपको वास्तुकला के कई नमूने देखने को मिलेंगे। साथ ही, बता दें कि ये मस्जिद 121 फुट लंबे और 150 फुट चौड़े चबूतरे पर स्थित है। (शाहजहां ने अपनी बेटी के लिए बनवाई यह मस्जिद जहां 10 हजार लोग एक साथ पढ़ सकते हैं नमाज)

इसके पास एक छोटा-सा मकबरा भी है, जो जमीम इमाम के नाम से बनवाया गया है। कहा जाता है कि जमीम इस मस्जिद में नमाज पढ़ते थे। साथ ही, ये मकबरा सिकंदर लोधी के शासन काल में बनवाया गया था।

क्या है खास?

Quwwat ul Islam Mosque qutb minar in hindi

ये मस्जिद एक प्राचीन और ऐतिहासिक है। यह मस्जिद व्यापक रूप से अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जानी जाती है। आप इस मस्जिद को घूमने के अलावा, आप कुतुब मीनार को देखने और फेमस व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह मीनार विश्व भर में अपनी हस्तशिल्प कलाओं और खूबसूरत पर्यटन स्थलों लिए भी जाना जाता है। इसकी कुल ऊंचाई 72.5 मी. है और इसमें 379 सीढ़ियां हैं। (दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत मस्जिद)

कैसे जाएं-

इस मस्जिद को देखने के लिए आपको कुतुब मीनार जाना होगा। बता दें कि ये स्टेशन येलो लाइन के पास पड़ेगा। फिर यहां से आप मस्जिद जाने के लिए डीटीसी बस या फिर ऑटो से जा सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-क़ुतुब मीनार के अलावा भी भारत में हैं कई प्रसिद्ध और उंची मीनारें

आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Travel Blog)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।