भारत में कई ऐसे खूबसूरत झील हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, लेकिन बात करें पुणे शहर की तो इसकी बात कुछ अलग है। पुणे का मौसम ही नहीं बल्कि यहां आसपास घूमने की जगहें भी लोगों को काफी आकर्षित करती हैं। यह महाराष्ट्र के खास पर्यटन स्थलों में से एक है। समृद्ध इतिहास और पर्यटन स्थल इस शहर को बेहद खास बनाता है। अगर आप घूमने की शौकीन हैं, तो शहर को एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
बता दें कि पुणे शहर में ऐसी कई खूबसूरत झीलें हैं, जहां लोग वीकेंड पर अक्सर घूमना पसंद करते हैं। यही नहीं बारिश के समय में यहां लोगों की खूब भीड़ देखने को मिलती है। अगर आपको झील देखना काफी पसंद है तो एक बार पुणे जरूर आए और इन खूबसूरत झीलों को एक्सप्लोर करें। खास बात है कि इन खूबसूरत झीलों को देखने के आप कभी भी आ सकते हैं। हालांकि, मानसून के वक्त यहां अधिक भीड़ देखने को मिलती है।
पाषाण झील
पुणे शहर से 12 किलोमीटर दूर ये झील प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। ब्रिटिश काल में इस झील का निर्माण आसपास के लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक जलाशय के रूप में बनाया गया था। हालांकि, यह जगह अब लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बन गया है। बोटिंग, मछली पकड़ना आदि जैसी चीजों का आनंद उठाने के लिए लोग यहां आते हैं। पाषाण झील पुणे में पक्षियों को देखने के लिए परफेक्ट स्पॉट है। यहां आपको कई दुर्लभ और विदेशी पक्षी देखने कोमिलजाएंगे। खूबसूरत नजारों के साथ-साथ बर्ड सेंचुरी देखना पसंद करते हैं तो इस जगह एक बार जरूर जाएं।
इसे भी पढ़ें:ये हैं प्रयागराज के सबसे खूबसूरत घाट
मस्तानी झील
मस्तानी झील दिवे घाट के किनारे में स्थित है। पुणे में हडपसर के पास मस्तानी झील मुख्य ऐतिहासिक आकर्षण है। हालांकि, ज्यादातर समय जलाशय खाली रहता है, लेकिन फिर यह काफी सुंदर दिखता है। 1720 ईस्वी के आसपास निर्मित झील का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है। दरअसल, मस्तानी झील को पहले वाडकी तालाब कहा जाता था, लेकिन बाद में बाजीराव-मस्तानी की प्रेम कहानी की वजह से इसका नाम बदल गया। इसे मस्तानी बाई का स्नान स्थल माना जाता था। यह झील 14 एकड़ में फैली हुई और यह हरी पहाड़ियों के बीच स्थित है। इस वजह से और भी खूबसूरत दिखता है। लव बर्ड्स अक्सर यहां आना पसंद करते हैं। इसके अलावा शाम के वक्त यहां खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
खडकवासला झील
खडकवासला झील स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुणे से आने वाले पर्यटकों के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। हालांकि, यह झील मुथा नदी पर खडकवासला डैम पर स्थित है, इसलिए इसका नाम गांव के नाम पर रखा गया है। इसका निर्माण सन 1869 में तत्कालीन ब्रिटिश सेना के कैप्टन Fife RE द्वारा की गई थी। सूखे से राहत पाने के लिए उस वक्त इस झील का निर्माण किया गया था। मौजूदा समय में यह पुणे के आसपास गांव के लिए पानी का मुख्य स्त्रोत है। वहीं वीकेंड पर ट्रिप प्लान करने के लिए यह एक खूबसूरत जगह है, जहां शाम के वक्त घंटों बैठकर वक्त बिताना पसंद करते हैं।
पावना झील
पावना झील के लोनावाला हिल स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। पावना झील के आसपास कई सारे ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। लोहागढ़, तिकोना और तुंग जैसे कई ऐतिहासिक किले भी हैं, जिसकी वजह से यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वैसे तो यह झील महाराष्ट्र में है, लेकिन पुणे शहर से बेहद नजदीक है। यही वजह है कि यहां मुंबई और पुणे शहर के पर्यटक अक्सर यहां आते रहते हैं। यह झील के प्राकृतिक नजारों से भरपूर होने की वजह से परफेक्ट पिकनिक स्पॉट भी है।
इसे भी पढ़ें:दुनिया के 7 सबसे रहस्यमय तालाब, कहीं मिलेगा गुलाबी पानी तो कहीं कंकाल
मुल्शी झील
पुणे शहर में स्थित मुल्शी झील आप बस और ट्रेन दोनों तरीके से आ सकते हैं। पुणे शहर से यह झील करीब 35 किलोमीटर दूर है। अगर आप ट्रेन से आ रही हैं तो शिवाजी नागर पहुंचने के बाद मुल्शी झील आसानी से पहुंच सकती हैं। इसके अलावा यहां तक पहुंचने के लिए आपको लोकल बस भी मिल जाएंगे। परिवार के साथ बोटिंग या फिर आउटिंग जैसी एक्टिविटी का लुत्फ उठा चाहती हैं तो यहां एक बार जरूर आएं। झील के अलावा यहां आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप घूम सकती हैं। तामहिनी घाट,टेमघर डैम आदि शामिल हैं, जिसे आप एक्सप्लोर कर सकती हैं।
Recommended Video
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों