
अप्रैल में घूमने जाने वाले लोगों के लिए जरूरी है कि वह मौसम और जगह की जानकारी अच्छे से लेकर जाएं। अक्सर लोग गर्मियां शुरू होने से पहले अप्रैल महीने में घूमने का प्लान बना लेते हैं और यह ट्रिप उन्हें भारी पड़ जाती है। अप्रैल में जिन जगहों पर आप मौसम सुहावना सोचकर जा रही हैं, हो सकता है कि वहां का गर्मी की शुरुआत हो गई हो। ऐसे में अगर आपने बिना मौसम की जानकारी लिए ट्रिप प्लान किया है, तो आपको थकान, डिहाइड्रेशन और गर्मी से होटल से बाहर निकलने का मन नहीं होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां ट्रिप प्लान करना यात्रियों के लिए मुश्किल हो सकता है।
आप अपने दोस्तों के साथ ऐसा ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, जहां आप जी भरकर घूम सकें, तो राजस्थान बेस्ट चॉइस नहीं हो सकता है। यहां घूमने में यात्रियों को परेशानी हो सकती है, क्योंकि गर्मी से अभी से लोग परेशान होने लगे हैं। तेज धूप में आप घंटों तक घर से बाहर नहीं रह पाएंगी, साथ ही आपको ज्यादा चलने में भी दिक्कत आएगी। अप्रैल में यहां तापमान 35-42°C तक पहुंच जाता है। ऐसे में दिन में साइटसीइंग करने का मन नहीं होगा।

भीड़-भाड़ और गर्मी की वजह से दिल्ली घूमना भी आपके लिए मुश्किल हो सकता है। दूसरे शहरों से यात्रा का प्लान बना रहे लोग, भले ही ऐतिहासिक जगहों पर जाने का सोच रहे हों, लेकिन इन जगहों के आस-पास ट्रैफिक भी खूब होता है, जिससे तेज धूप में आप परेशान हो जाएंगी। ट्रैफिक और पॉल्यूशन के कारण घूमना थकाने वाला हो जाता है, इसलिए अगर आप दोस्तों के साथ सुकून वाली लोकेशन ढूंढ रही है, तो यहां आना ठीक नहीं।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के अप्रैल टूर पैकेज में यात्रियों को तिरुपति जाने का मिल रहा है मौका, जानें कितने बजट में ट्रिप हो जाएगा पूरा?

मुंबई और गोवा में भी इस समय गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान हैं। घूमने जा रहे लोगों को पसीना, चिपचिपाहट और थकान जल्दी महसूस होगी। ऐसे में अगर आप पूरे कपड़े पहनकर जाएंगी, तो गर्मी लगेगी। घूमने के लिए आपको कम्फर्टेबल कपड़ों का चयन करना होगा। ट्रिप प्लान करने वाली महिलाएं अक्सर घूमने के लिए स्पेशल शॉपिंग करती हैं, लेकिन लोकेशन उस लायक न हो, तो पूरा ट्रिप खराब हो जाता है।

अप्रैल में पहाड़ी जगहों पर घूमना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि गर्मी होने के बाद भी इन जगहों पर रात का मौसम ठंडा रहता है। दिन में भी हरे-भरे इलाकों की वजह से हवा ठंडी लगती है।
इसे भी पढ़ें- April में हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज का बजट और सुविधाएं जान लें
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।