Unexplored Places In Himachal: देश के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पहाड़ी राज्य का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट हिमाचल प्रदेश टॉप में शामिल रहता है। इस राज्य को देवताओं की भूमि के रूप में भी जाना जाता था।
हिमाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी और स्पीति जैसी चर्चित जगहों पर ही घूमने पहुंचते हैं। यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती देखने लायक है, लेकिन इन चर्चित जगहों से दूर हिमाचल के पहाड़ों में ऐसी कई अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जो सैलानियों की नजर से आज भी दूर है।
हिमाचल की हसीन वादियों में स्थित कालगा एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको कालगा की खूबसूरती से लेकर खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप गर्मी में अपनों के साथ घूमने पहुंच सकते हैं।
कालगा की खूबसूरती और खासियत बताने से पहले आपको बता दें कि यह गांव हिमाचल प्रदेश के पार्वती घाटी के स्थित है। आपको बता दें कि पार्वती घाटी कुल्लू जिले के भुंतर शहर से पूर्व की ओर स्थित है, जो पर्वती और ब्यास नदी के किनारे स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि कालगा हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 200 किमी है। इसके अलावा, कुल्लू से कालगा गांव करीब 39 किमी और मनाली से करीब 75 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें: धरती पर स्वर्ग हैं देश के ये खूबसूरत हिल स्टेशन्स, रिटायरमेंट के बाद अपनों के साथ बसने का करेगा मन
समुद्र तल से करीब 7 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद कालगा गांव, किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के मैदान और झील-झरने कालगा गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
कालगा गांव का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों की चंद मिनटों में दीवाना बना सकता है। इस गांव को हिमाचल का छिपा हुआ खूबसूरत खजाना माना जाता है। गर्मी के मौसम में भी यहां का तापमान एकदम सुहावना रहता है। इस गांव की हरियाली भी पर्यटकों को दीवाना बना सकती है।
कालगा गांव पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। खासकर, जो पर्यटक प्रकृति से प्रेम करते हैं, उनके लिए कालगा को स्वर्ग माना जाता है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकते हैं।
कुल्लू-मनाली, कसोल और तोष की भीड़-भाड़ से दूर कालगा एक शांत गांव है। यहां पर्यटक सुकून भरा पल बिताने से लेकर एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कागला में आप ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
कालगा घूमने का बेस्ट समय गर्मियों का मौसम माना जाता है। इसके लिए आप अप्रैल से लेकर जून तक घूमने के लिए जा सकते हैं। सर्दी के मौसम में यहां काफी ठंड पड़ती है, इसलिए यहां ठंडी में बहुत कम लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा, मानसून में कालगा गांव घूमना खतरनाक माना जाता है, क्योंकि लैंडस्लाइड का डर रहता है।
इसे भी पढ़ें: Secret Waterfalls Near Mussoorie: कैम्पटी हुआ पुराना...मसूरी के आसपास में स्थित इन वॉटरफॉल में लगाएं डुबकी
दिल्ली से कालाग गांव पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप दिल्ली से हिमाचल प्रदेश रोवेज बस लेकर कुल्लू पहुंच जाए। कुल्लू पहुंचने के बाद लोकल टैक्सी या कैब लेकर आसानी से कालगा गांव पहुंच सकते हैं।
नोट: आप दिल्ली से मनाली चलने वाली बस भी ले सकते हैं, क्योंकि मनाली जाने के लिए कुल्लू से होकर ही जाना पड़ता है। ऐसे में आप कुल्लू उतर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@onehimachal,glenfordhouse2022
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।