महालया से लोगों के बीच दुर्गा पूजा का क्रेज शुरू हो जाता है। दुर्गा पूजा के सेलिब्रेशन के लिए इंडिया के लगभग सभी शहरों में दुर्गा पंडाल लगते हैं लेकिन ये 7 पंडाल ऐसे हैं जिनकी सुन्दरता कई सालों तक याद रहती है। दुर्गा पूजा के पांचवे या फिर छठे दिन से कोलकाता के फेमस पंडाल लोगों के खुल जाते हैं। लेकिन दिल्ली में नवरात्रों की शुरुआत से ही लोगों के लिए पंडाल खोल दिए जाते हैं।
साउथ कोलकाता कालीघाट रेलवे स्टेशन के पास Suruchi Sangha पंडाल लगता है। ये पंडाल अपनी आउटडोर डेकोरेशन से ही लोगों का मन जीत लेता है। वैसे तो यह पूजा पंडाल सालों से लगता आ रहा है लेकिन 2003 में बेस्ट पंडाल अवार्ड लेने के बाद यह पंडाल लोगों के बीच चर्चा का हिस्सा बना। 2009 में फिर एक बार बेस्ट पंडाल अवार्ड जीतने के साथ ही यह पंडाल इंडिया के फेमस पंडालों की लिस्ट में शामिल हो गया।
Image Courtesy: Facebook
कोलकाता में सबसे पुराने दुर्गा पूजा मंडलों में से एक है Bagbazar पंडाल। इस पंडाल की खासियत यह है कि ये पंडाल लगभग 100 सालों से लगाया जा रहा है। इस पंडाल की दुर्गा मां की मूर्ति लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है। यह पंडाल नॉर्थ कोलकाता में श्यामबाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास लगता है।
पंडालों के मामले में दिल्ली कोलकाता से कम नहीं है। दिल्ली में दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करने वाले नई दिल्ली KALI BARI पंडाल जाना पसंद करते हैं। इस पंडाल के बाहर बिकने वाला मछली फ्राई बंगालियों का फेवरेट होता है।
Image Courtesy: Facebook
हर साल Aram Bagh पंडाल लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करने के लिए कुछ नया करता है। इस पंडाल में ज्यादातर कोलकाता के हैन्डीक्राफ्ट का लुक नजर आता है। पहाड़गंज इलाके के पास अराम बाग के पंडाल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
यह पंडाल कोलकाता में लगने वाले नए पंडालों में से एक है। 1995 में ये पंडाल लगना शुरू हुआ लेकिन अपनी सुनदरता के कारण यह पंडाल इंडिया के टॉप पंडालों की लिस्ट में शामिल हो गया। नॉर्थ कोलकाता के सोवाबाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास यह पंडाल लगता है।
कहा जाता है कि दिल्ली में मिनी कोलकाता चितरंजन पार्क (CR PARK) में बसता है। यहां दुर्गा पूजा का क्रेज महालया से ही शुरू हो जाता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।