Weekend Getaways From Vrindavan: उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित वृन्दावन देश का एक चर्चित और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस खूबसूरत नगरी को पूरे देश में कृष्ण की नगरी के रूप में भी जाना जाता है।
कृष्ण की नगरी के रूप में प्रसिद्ध वृन्दावन में हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, होली और जन्माष्टमी के मौके पर यहां की हर गली में पर्यटक और भक्तों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
अगर आप भी जनमष्टमी के शुभ मौके पर वृन्दावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वृन्दावन के आसपास भी ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
वृन्दावन के आसपास में वीकेंड में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले भरतपुर ही पहुंचते हैं। यह ऐतिहासिक शहर राजस्थान में मौजूद है, जहां देशी के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।
भरतपुर अपनी सुंदरता के साथ-साथ कई ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां आप लोहागढ़ किला, भरतपुर पक्षी अभयारण्य, लक्ष्मण मंदिर और गंगा मंदिर मार्ग जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। भरतपुर पक्षी अभयारण्य में आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वृन्दावन के इन आश्रमों में रुकने की है फ्री व्यवस्था, आप भी पहुंचें
उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा एक ऐसा शहर जो ताजमहल के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है, जिसे एक्सप्लोर करना कई लोगों का सपना होता है। इसे प्यार का निशानी भी माना जाता है।
आगरा में आप ताजमहल को एक्सप्लोर करने के अलावा, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, इतिमाद-उद-दौला का मकबरा, मरियम का मकबरा, मेहताब बाग, जामा मस्जिद और खास महल जैसी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप वृन्दावन से किसी शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको ऋषिकेश पहुंच जाना चाहिए। उत्तराखंड की हसीन वादियों में ऋषिकेश पूरे विश्व में योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे बसा हुआ एक शांत शहर भी है, जहां आप सुकून का पल बिता सकते हैं। ऋषिकेश में आप नीलकंठ महादेव मंदिर, भरत मंदिर, अय्यपा मंदिर लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट और स्वर्ग आश्रम जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग का शानदार लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन नहीं जाना चाहते हैं, तो भारत की इन जगहों का भी श्री कृष्ण से है गहरा नाता
राजस्थान का जयपुर अपनी सुंदरता और ऐतिहासिक कारणों की वजह से एक प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र माना जाता है। यह राजस्थान का एक ऐसा भी शहर है, जहां सबसे अधिक पर्यटक घूमने और मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर में आप आमेर किला,नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, हवा महल, सिटी पैलेस, जयपुर चिड़ियाघर, जंतर मंतर और जल महल जैसी ऐतिहासिक और शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@wp-content,wikimedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।