herzindagi
places to visit in janmashtmi

जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन नहीं जाना चाहते हैं, तो भारत की इन जगहों का भी श्री कृष्ण से है गहरा नाता

जन्माष्टमी पर देश में श्री कृष्ण के मंदिरों को बिलकुल दुल्हन की तरह सजाया जाता है। लोग भगवान के दर्शन के लिए पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए जाते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-08-06, 15:42 IST

जन्माष्टमी पर अक्सर लोग श्री कृष्ण की नगरी  मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान यहां इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि सड़कों पर आपको ट्रैफिक और लोग ही देखने को मिलेंगे। मंदिरों में भी दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होना पड़ता है। अगर आप भी किसी ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जहां आपको मथुरा-वृंदावन जैसी भीड़ नहीं देखने को मिले, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ जन्माष्टमी में दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर, दिल्ली

krishna temple

इस मंदिर को ‘ISKCON मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और ध्यान का माहौल बहुत ही शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक होता है। जन्माष्टमी में मंदिर की भव्यता और सजावट मंत्रमुग्ध करने वाली होती है। यहां हर दिन आपको अच्छा नजारा देखने को मिलेगा, लेकिन जन्माष्टमी का दिन सबसे खास होता है। अगर आप इस बार मथुरा-वृंदावन जाना नहीं चाहते हैं, तो यहां दर्शन का प्लान बनाएं। 

इसे भी पढ़ें- पुरी में शाम के समय बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छी है ये जगहें, जरूर जाएं

 

श्री कृष्ण मंदिर, द्वारका

dwarka

द्वारका को भगवान श्री कृष्ण की प्राचीन नगरी माना जाता है। माना जाता है कि उन्होंने मथुरा छोड़कर इस स्थान पर अपना राज्य स्थापित किया था। इसलिए जितना महत्व मथुरा-वृंदावन का है, उतना ही द्वारका का भी है। द्वारका, गुजरात में स्थित है और यहां स्थित द्वारकाधीश मंदिर,  भगवान श्री कृष्ण के प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां जन्माष्टमी, रथ यात्रा और अन्य अच्छे त्योहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं। अगर आप किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो परिवार के साथ जाएं। एक साथ आपको कई जगहें घूमने को मिलेंगी। द्वारका के आस पास स्थिथ बीच पर घूमने भी जा सकते हैं।

इसे भी पढें- मथुरा-वृंदावन से वापस आते हुए इन 3 जगहों पर घूमने जरूर जाएं, यादगार हो जाएगा ट्रिप

 

जगन्नाथ मंदिर, पुरी

jagannath

आप इस बार की जन्माष्टमी पुरी में बना सकते हैं। ओडिशा के पुरी में स्थित यह मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित है, जो भगवान कृष्ण का ही एक रूप हैं। मंदिर में प्रतिदिन भगवान को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद, जिसे 'महाप्रसाद' कहा जाता है, इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जन्माष्टमी में इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। जगन्नाथ मंदिर का के बारे में आपको पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में भी पढ़ने को मिलेगा। इस मंदिर की स्थापना के बारे में अनेक पौराणिक कथाएं भी आपको देखने को मिलेंगी। जन्माष्टमी पर आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं। ओडिश में परिवार के साथ घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।