Best Places near Amravati: महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र भी है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देश और विदेश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
महाराष्ट्र का खंडाला, लवासा, लोनावला, मुंबई या पुणे जैसे शहर में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। यह सच है कि इन शहरों की खूबसूरती कमाल की है, लेकिन महाराष्ट्र का अमरावती और अमरावती के आसपास भी एक से एक शानदार और बहुत जगहें मौजूद हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको अमरावती से करीब 200 किमी के आसपास में स्थित कुछ शानदार और अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां वीकेंड में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
चिखलदरा (Chikhaldara hill station)
अमरावती के आसपास में किसी शानदार और बहुत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चिखलदरा का नाम जरूर लेते हैं। चिखलदरा एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन भी माना जाता है।
चिखलदरा की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां मानसून में राज्य के हर कोने से पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। चिखलदरा एक शांतिप्रिय हिल स्टेशन भी माना जाता हैम क्योंकि यहां बहुत कम लोग ही घूमने के लिए पहुंचते हैं। चिखलदरा में आप गाविलघुर, देवी प्वाइंट रोड, मोजारी प्वाइंट, शक्कर झील, कालापानी झील और गाविलगढ़ जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी- अमरावती से चिखलदरा की दूरी करीब 85 किमी है।
मेलघाट टाइगर रिजर्व (In which state is the Melghat Tiger Reserve)
महाराष्ट्र में स्थित सबसे लोकप्रिय और प्रचलित टाइगर रिजर्व का नाम लिया जाता है, तो मेलघाट टाइगर रिजर्व का नाम जरूर शामिल रहता है। यह खूबसूरत टाइगर रिजर्व मध्य भारत में सतपुड़ा हिल रेंज की दक्षिणी शाखा गविलगढ़ हिल पर स्थित है।
मेलघाट टाइगर रिजर्व के बारे में कहा जाता है कि यह महाराष्ट्र का पहला बाघ अभयारण्य था। इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि यह देश के सबसे बड़े बाघ अभयारण्यों में से एक है। मेलघाट टाइगर रिजर्व में आप जंगल सफारी का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून में इस जंगल की खूबसूरती चरम होती है।
- दूरी-अमरावती से मेलघाट टाइगर रिजर्व की दूरी करीब 110 किमी है।
सेमिनरी हिल्स (Seminary Hills maharashtra)
सेमिनरी हिल्स एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह अमरावती के आसपास स्थित और महाराष्ट्र का एक छिपा हुआ खजाना है। इस बारे में यह भी कहा जा रहा है कि हाल के दिनों में इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया गया है।
सेमिनरी हिल्स की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं माना जाता है। यहां वीकेंड में कई लोग बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि यहां बच्चों के लिए अलग से पार्क का निर्माण किया गया है। इस हिल्स में यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
- दूरी-अमरावती से सेमिनरी हिल्स की दूरी करीब 155 की है।
वर्धा (Why Wardha is so famous)
महाराष्ट्र में स्थित वर्धा एक ऐतिहासिक शहर होने के लिए साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है। इस खूबसूरत शहर का नाम शहर के पास में बहने वाली वर्धा नदी के नाम से रखा गया है। यह जिला स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख केंद्र भी रहा है।
वर्धा शहर के बारे में यह कहानी है कि वर्धा इन्द्र देवता की नगरी के रूप में विख्यात है और इसे इन्द्रपुरी भी कहा जाता है। वर्धा में आप सेवाग्राम आश्रम, मगन संग्रहालय, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बोर वन्यजीव अभयारण्य और परमधाम आश्रम जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-अमरावती के वर्धा की दूरी करीब 121 किमी है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@insta,chikhaldara
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों