नए साल में घूमें दुनिया की ये अविश्वसनीय जगहें

अगर आप नए साल में अपने वैकेशन्स को सही मायने में एक्साइटिंग बनाना चाहती हैं तो दुनिया की इन अविश्वसनीय लगने वाली जगहों पर जरूर जाएं।

must visit beautiful places Main

नए साल पर हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वह अपने वैकेशंस को यादगार बनाए। खास तौर पर महिलाएं ऐसी जगह पर जाना चाहती है जो दिखने में बेहद खूबसूरत हों, ऐसी जगहें, जो बिल्कुल अनूठी हों और अनरियलिस्टिक लगें। अगर आप भी ऐसी जगह पर जाने की चाह रखती हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमारी धरती पर ऐसी ढेर सारी जगह हैं, जहां जाकर आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी और ही दुनिया में आ गई हैं। नए साल में ऐसी ही जगहों की सैर कर आप अपने लॉन्ग वीकेंड्स को एक्साइटिंग बना सकती हैं। आइए ऐसी ही दिलचस्प जगहों के बारे में आपको बताते हैं।

यूक्रेन की टनल ऑफ लव

exciting places to travel Ukraine

यह टनल दुनिया की सबसे एक्साइटिंग और रोमांटिक जगहों में से एक है। यह खूबसूरत जंगल में स्थित है। यहां आप आर्किटेक्चर और नेचुरल ब्यूटी का बेहतरीन संगम देख सकती हैं। यह 3 किलोमीटर लंबी रेल लाइन है, जो चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। यह ट्री कॉरिडोर फोटोग्राफर और प्यार में यकीन रखने वालों को बहुत आकर्षित करता है। कई सैलानियों का मानना है कि यहां आने से उनकी लव लाइफ सक्सेसफुल हो गई है दिलचस्प बात यह है कि यह दुनिया के सबसे रोमांटिक प्लेसेस में शुमार किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी के लिए ये 5 जगह हैं बेस्ट

हिताची का सी साइड पार्क

new year visit destinations Japan inside

हिताची सी साइड पार्क फूलों का एक खूबसूरत पैराडाइस है। यह जापान के बारा की शहर में स्थित है। यह 190 हेक्टेयर के लंबे एरिया में फैला हुआ है।

इसे जरूर पढ़ें:New Year 2020 मनाने आलिया-रनबीर हुए रवाना, इस साल इन जगहों पर ये लव-बर्ड्स दिखे साथ

इस पार्क में साल भर फूल खिले रहते हैं। इस पार्क के सबसे बड़ा आकर्षण है यहां के बेबी ब्लू फूल। यहां सीजन में एक बार में लगभग 4.5 मिलियन बेबी ब्लू फ्लॉवर्स उगते हैं। दूर-दूर तक फैले इन फूलों से इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसके अलावा यहां डैफोडिल्स, टयूलिप्स और कई दूसरी प्रजाति के फूल भी देखने को मिलते हैं।

तिआंजी माउंटेन

new year visit destinations china Inside

चीन के हुनान प्रांत में स्थित है तिआंजी माउंटेन। तिआंजी का अर्थ होता है 'स्वर्ग का पुत्र'। यह लगभग 16650 एकड़ में फैला हुआ है इस माउंटेन रेंज में ढेर सारी चोटियां हैं, जिनसे कई तरह की किवदंतियां जुड़ी हुई हैं। यहां सबसे ऊंची चोटी 12062 मीटर की है।

यह 'मोनार्क ऑफ बिग फॉरेस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। यहां कुदरती खूबसूरती का नजारा देखने लायक होता है। नीचे की तरफ दिखाई देते बादल, दूर-दूर तक फैली हरियाली और चांदनी रात में आसपास के नजारों को निहारना बहुत आकर्षक लगता है।

इसे जरूर पढ़ें:New Year Celebrations: दिल्ली के करीब के इन 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं

हैमिल्टन पुल

new year visit destinations hamilton pool inside

यह अमेरिका के टेक्सास में स्थित है और यह 232 एकड़ में फैला हुआ एरिया है। इसमें 15 मीटर का एक छोटा सा वाटर फॉल है, जो कभी नहीं सूखता। माना जाता है कि यह पुल एक अंडरग्राउंड नदी से बना, जिसमें कई साल लगे। आज के समय में यह अमेरिका के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले समय स्विमिंग स्पोर्ट्स में शुमार किया जाता है। यहां बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी आते हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP