चाहें ऐतिहासिक इमारतों की बात हो या फिर खूबसूरत डेस्टिनेशन्स की, भारत की राजधानी दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जो यहां आने वाले सैलानियों को आकर्षित करती हैं। लाल किला, इंडिया गेट, चांदनी चौक, महरौली का लौह स्तंभ, जंतर-मंतर, लोदी गार्डन जैसी जगहों पर जाना बहुत एक्साइटिंग लगता है। लेकिन अगर आप इन जगहों पर घूम चुके हैं और दिल्ली में कुछ नई जगहें एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो भी यहां आप निराश नहीं होंगी। आपको यह जानकर खुशी होगी कि दिल्ली में अभी भी ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जिनके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है और जहां जाने पर आप तसल्ली से घूम सकती हैं और इन जगहों की खूबसूरत एंबियंस का मजा लेने के साथ यहां के बारे में ढेर सारी जानकारियां इकट्ठी कर सकती हैं। तो आइए दिल्ली की ऐसी ही जगहों के बारे में जानते हैं, जो बहुत पॉपुलर नहीं हैं-
साकेत की चंपा गली
अगर आपको आर्ट एंड क्राफ्ट में इंट्रस्ट है तो आपको दक्षिण दिल्ली में साकेत इलाके की चंपा गली को जरूर विजिट करना चाहिए। यहां जगह खसरा नंबर 258 के नाम से जानी जाती है। यहां पारसी संस्कृति का गहरा प्रभाव नजर आता है। इस गली में टेस्टी कॉफी का मजा लेते हुए आप यहां की हैंडमेड चीजें देख सकती हैं। साथ ही यहां एक वियतनामी रेस्टोरेंट भी है, जिसका नाम है PhoKing Awesome, यहां आपको Mexican salsa fries, cigar rolls, Chilly Garlic Noodles और Vietnamese Coffee का स्वाद जरूर लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: घर-परिवार के साथ करें इन 5 ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स की सैर
Sanjay Van
महानगर होने के नाते हर साल दिल्ली में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आकर लाखों की तादाद में लोग आकर बस जाते हैं। इस शहर में ऐसी जगह सोच पाना मुश्किल है, जहां पर पूरी तरह से शांति और सुकून हो, महानगर वाली भीड़भाड़ ना हो। ऐसी ही एक जगह है संजय वन। यह दिल्ली का सबसे ज्यादा पॉपुलर फॉरेस्ट एरिया है। यहां दूर-दूर तक हरियाली नजर आती है। चिड़ियों का चहचहाना यहां मधुर लगता है। यहां चिड़ियों के साथ-साथ वनस्पतियों की भी कई प्रजातियां मिलती हैं। लगभग 10 किमी के विस्तार में फैले इस जंगल में दूर तक खामोशी छाई रहती है। यहां बहुत से सूफी संतों को भी दफनाया गया था, ऐसे में यहां बहुत सी हॉन्टेड स्टोरीज भी सुनने को मिलती हैं।। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि संजय वन दिल्ली की डरावनी जगहों में भी शुमार किया जाता है। बहुत से लोगों का मानना है कि यहां रात में रोने की आवाजें सुनाई देती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:हमेशा नार्मल लड़कियों वाली लाइफ जीना चाहती हैं तापसी पन्नू, रोडसाइड कॉफी पीने में आता है मजा
अग्रसेन की बावली
दिल्ली के कनॉट प्लेस के चहल-पहल वाले इलाके में बड़ी-बड़ी इमारतों के बीच अग्रसेन की बावली स्थित है। 14वीं सदी की इस बावली को विजिट करना सैलानियों को रास आता है।
गुजरे जमाने में किस तरह से पानी का संरक्षण किया जाता था, यह देखना काफी ज्यादा रोमांचक होता है। साथ ही इस बावली में बैठकर आसपास की सुंदरता निहारना भी बहुत एक्साइटिंग है। यहां संगीतकार, कवि, फोटोग्राफर्स और सैलानी अक्सर विजिट करने आते हैं।
असोला भाटी वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी
अगर आपको झील के किनारे बैठना अच्छा लगता है और शहर के शोर-शराबे से दूर आप कुदरती वातावरण में खूबसूरत पल गुजारना चाहती हैं तो दिल्ली के बॉर्डर पर स्थित है असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी का रुख कर सकती हैं। यहां आपको वन्य प्राणियों के अलावा झील के किनारे उड़ते पक्षियों की भी कई प्रजातियां देखने को मिलेंगीं। दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित यह सैंक्चुअरी सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुली रहती है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों