Uttarakhand Biggest Cities: देश के खूबसूरत पहाड़ी राज्यों में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले उत्तराखंड ही पहुंचते हैं। उत्तराखंड साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना, जिसे कई लोग 'देव भूमि' के नाम से भी जानते हैं। इस राज्य को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है, गढ़वाल और कुमाऊं। उत्तराखंड में घूमने की बात होती है, तो कई लोग नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली या चकराता जैसी जगहों का ही नाम लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहर कौन-कौन से हैं? आज हम आपको उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहरों और उनकी कुछ शानदार और अद्भुत जगहों के बारे में जानते हैं।
उत्तराखंड के 5 सबसे बड़े शहरों में पहला नाम देहरादून का है। देहरादून उत्तराखंड की राजधानी के साथ-साथ एक खूबसूरत और प्रमुख पर्यटन स्थल भी माना जाता है। देहरादून को 'दून घाटी' के नाम से भी जाना जाता है। देहरादून, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व और कई पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। देहरादून को शिक्षा का केंद्र भी माना जाता है, जहां कई प्रतिष्ठित स्कूल और कॉलेज हैं।
मुख्य आकर्षण-
इसे भी पढ़ें: 1 जुलाई से तत्काल ट्रेन टिकट को लेकर बदल गए नियम, अब ये लोग नहीं कर पाएंगे बुक
उत्तराखंड के दूसरे सबसे बड़े शहर का नाम हरिद्वार है। गंगा नदी के तट पर स्थित हरिद्वार भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। हिन्दू धर्म में हरिद्वार के प्रमुख तीर्थ स्थल भी माना जाता है। हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला दुनिया भर में प्रचलित माना जाता है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं।हरिद्वार की गंगा आरती प्रसिद्ध आरती मानी जाती है।
मुख्य आकर्षण-
हल्द्वानी, उत्तराखंड का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। हल्द्वानी, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। हल्द्वानी काठगोदाम से लेकर गौला बांध तक फैला हुआ है। हल्द्वानी को कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। हल्द्वानी से नैनीताल की दूरी महज 43 किमी है।
मुख्य आकर्षण-
रुड़की, उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आई आई टी रुड़की के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह उत्तराखंड का एक ऐसा शहर है, जो दो नदियों, गंगा और यमुना नदी के बीच में स्थित है। रुड़की अपनी खूबसूरती के साथ कई लोकप्रिय पर्यटन स्थालों के लिए भी जाना जाता है।
मुख्य आकर्षण-
इसे भी पढ़ें: हिमाचल मानसून ट्रैवल एडवाइजरी..शिमला-मनाली से लेकर इन चर्चित जगहों पर घूमने जाने से पहले ये खबर पढ़ लें
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में स्थित रुद्रपुर, राज्य का पांचवा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। इसके अलावा, रुद्रपुर को कुमाऊं मंडल का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत शहर का निर्माण राजा रुद्र चंद ने किया था। इस खूबसूरत शहर को कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ मृद्ध इतिहास, आध्यात्मिकता और स्थानीय परंपरा के प्रसिद्ध है।
मुख्य आकर्षण-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@hz,freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।