बैरकपुर में करें मार्च के महीने में घूमने का प्लान

मार्च के महीने में कम खर्चे में किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बैरकपुर घूमने ज़रूर पहुंचें।

tourist spot in barrackpore trip

मार्च का महीना छुट्टियों का होता है। इस महीने में कई लोग परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन, किसी बेहतरीन जगह और कम खर्चे में घूमने के लिए जगह निर्धारित नहीं होने पर घूमने का प्लान ड्रॉप भी कर देते हैं। ऐसे में हम आपको पूर्व-भारत के एक ऐसी बेहतरीन जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं और वो भी बहुत कम खर्चे में। जी हां, हम बात कर रहे हैंकोलकाता के उत्तरी भाग में स्थित बैरकपुरके बारे में। ब्रिटिश साम्राज्य के समय यह शहर मुख्य रूप से उनका केंद्र हुआ करता था। आज यह शहर लाखों देशी और विदेशी सैलानियों के लिए प्रमुख पर्यटक स्थल बना हुआ है। अगर आप भी मार्च के महीने में कम खर्चे में ही घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर चलिए जानते हैं यहां की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।

बारथोलोम्यूज कैथेड्रल

tourist spot in barrackpore chrach inside

देश की पहली राजधानी होने के चलते और बिर्टिश साम्राज्य का केंद्र होने के चलते पश्चिम बंगाल में ऐसे कई भवन, महल और चर्च का निर्माण हुआ जो आज भी लाखों देशी और विदेशी सैलानियों के प्रमुख पर्यटक स्थल बना हुआ है। इन्हीं प्रमुख पर्यटक स्थल में एक है बारथोलोम्यूज कैथेड्रल। ब्रिटिश अधिकारीयों द्वारा साल 1847 में बनवाया गया यह चर्च गैरीसन चर्च के रूप में प्रसिद्ध है। बैरकपुर में घूमने और सबसे लोकप्रिय जगहों में शामिल इस जगह को आपको ट्रिप में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

मंगल पांडे पार्क

tourist spot in barrackpore mangal panday park inside

अगर बैरकपुर में सबसे फेमस किसी जगह का जिक्र होता है तो उस लिस्ट में सबसे पहले मंगल पांडे पार्क का नाम ज़रूर शामिल होता है। ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने वाले मंगल पांडे की याद में बनवाया गया यह पार्क देशी सैलानियों से लेकर विदेशी सैलानियों के लिए खास जगह है। इस पार्क में मंगल पांडे की याद में एक शानदार प्रतिमा का भी निर्माण किया गया है। इस स्प्रिंग सीजन में यहां आपको हजारों किस्म के फूलों को देखने का मौका मिला सकता है। अगर आप देश प्रेमी और इतिहास में रूचि रखते हैं, तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए। अन्य ऐतिहासिक जगहों में आप गांधी घाट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।(कोलकाता की इन जगहों पर घूमने पहुंचे)

तारकेश्वर मंदिर

tourist spot in barrackpore inside

हर ट्रिप में एक धामिक और पवित्र जगह शामिल करना लगभग हर सैलानी चाहते होंगे। अगर आप भी ट्रिप में किसी धार्मिक जगह को शामिल करना चाहते हैं, तो आपको तारकेश्वर मंदिर ज़रूर शामिल करना चाहिए। 18 वीं शताब्दी में बनवाया गया यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं। भव्य वास्तुकला से सुसज्जित तारकेश्वर मंदिर लाखों सैलानियों के लिए एक आकर्षण का भी केंद्र भी है। यहां आपको हमेशा शिव भक्त पूजा-पाठ करते हुए नज़र आ जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:जयपुर के इस विश्व प्रसिद्ध फोर्ट में घूमना अक्सर भूल जाते हैं सैलानी

धोबी घाट

tourist spot in barrackpore dhobi ghat inside

हुगली नदी के तट पर स्थित धोबी घाट सैलानियों के एक प्रमुख जगह है। पहले इस जगह को कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता था लेकिन, अब यहां कपड़े साफ नहीं किए जाते हैं। क्यूंकि, बैरकपुर में अब इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में माना जाता है। घाट के चरों तरफ हरे भरे पेड़-पौधे इस जगह को सैलानियों के और भी प्रमुख स्थान बनाते हैं। यहां घूमने के साथ-साथ आप स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(बंगाल में यह जगह कपल्स के लिए लक्षद्वीप से कम नहीं)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@upload.wikimedia.org,psnorthkolkata.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP