herzindagi
image

जुलाई में पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेहतरीन रोमांटिक जगहें, जल्दी से ट्रिप प्लान कर लीजिए

Top Romantic Places: खूबसूरत और हसीन जगहों पर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का एक अलग ही मजा होता है। जुलाई में पार्टनर के साथ घूमने के लिए देश की इन शानदार और हसीन जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-26, 16:16 IST

Top Romantic Places to Visit with Partner: जुलाई साल का एक ऐसा महीना होता है, जब देश के अधिकतर राज्य और शहरों में झमाझम बारिश होती रहती है। जब किसी शानदार जगहों पर झमाझम बारिश होती है, तो कई कपल्स घूमने का प्लान भी बनाते हैं। बारिश के मौसम में शानदार वॉटरफॉल के नीचे पार्टनर संग मौज करना, एक अलग ही सुखद अनुभव होता है। बारिश में चारों तरफ की हरियाली और झील भी कपल्स को खूब आकर्षित करती है। इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ टॉप क्लास रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी जुलाई की रिमझिम बारिश में पार्टनर संग मस्ती करने पहुंच सकते हैं।

महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)

जुलाई की रिमझिम बारिश में महाराष्ट्र की इसी शानदार और रोमांटिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले महाबलेश्वर का रुख करते हैं। महाबलेश्वर महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के चलते महाराष्ट्र में 'पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। मानसून में यहां देश के हर कोने से कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। महाबलेश्वर को प्रकृति प्रेमी कपल्स के लिए स्वर्ग माना जाता है।
मुख्य आकर्षण-

  • वेन्ना झील,
  • लिंगमाला वॉटरफॉल
  • आर्थर सीट

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के खामगांव की खूबसूरती के आगे भूल जाएंगे लोनावला का नजारा, बारिश के मौसम में घूमने जा सकती हैं आप

गोकर्ण (Gokarna)

Gokarna

अगर आप गोवा में बीचेज के किनारे घूम-घूमकर बोर हो गए हैं, तो इस बार जुलाई की बारिश में आपको गोकर्ण पहुंच जाना चाहिए। दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में मैंगलोर के पास में स्थित गोकर्ण एक खूबसूरत रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। अरब सागर के तट पर स्थित गोकर्ण हसीन बीचेज के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। गोकर्ण में देश के कोने से कपल्स हनीमून मनाने भी पहुंचते हैं।
मुख्य आकर्षण-

  • ओम बीच
  • हाफ मून बीच
  • गोकर्ण बीच

उदयपुर (Udaipur)

Udaipur

झीलों का शहर के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर होने के साथ-साथ एक रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है। खासकर, बारिश के दिनों में यहां देश के हर कोने से कपल्स शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। अरावली पहाड़ियों से घिरा उदयपुर को राजस्थान के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है। मानसून में उदयपुर की खूबसूरती चरम पर होती है।
मुख्य आकर्षण-

  • सिटी पैलेस
  • फतेहसागर झील
  • पिछोला झील  

ऋषिकेश (Rishikesh)

अगर आप जुलाई की बारिश का लुत्फ किसी शानदार और सुरक्षित हिल स्टेशन पर उठाना चाहते हैं, जहां लैंडस्लाइड का डर न हो, तो फिर आपको ऋषिकेश पहुंच जाना चाहिए। गंगा नदी के तट पर स्थित ऋषिकेश भारत को योग नगरी के नाम से जाना जाता है। जुलाई की बारिश में यहां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते रहते हैं।
मुख्य आकर्षण-

  • लक्ष्मण झूला
  • त्रिवेणी घाट
  • परमार्थ निकेतन आश्रम  

इसे भी पढ़ें: क्या सच में रातों-रात बना दिए गए थे भारत के ये प्रसिद्ध मंदिर? आइए जानते हैं इनके पीछे की कहानी

लोनावाला (Lonavala)

Lonavala

महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई के बीच में स्थित लोनावाला जुलाई की बारिश में एक खूबसूरत और रोमांटिक हिल स्टेशन बन जाता है। रिमझिम बारिश में यहां के ठंडे मौसम, हरी-भरी घाटियां और मनमोहक वॉटरफॉल कपल्स को खूब आकर्षित करते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए लोनावाला को स्वर्ग माना जाता है। यहां कई कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी उत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।
मुख्य आकर्षण-  

  • पवना झील
  • लायंस पॉइंट
  • टेबल टॉप  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।