herzindagi
maharashtra khamgaon village beautiful tourist places to visit in monsoon

महाराष्ट्र के खामगांव की खूबसूरती के आगे भूल जाएंगे लोनावला का नजारा, बारिश के मौसम में घूमने जा सकती हैं आप

Maharashtra Monsoon Travel: महाराष्ट्र में स्थित खूबसूरत खामगांव, बुलढाणा जिले में आता है। मानसून में घूमने का प्लान बना रही हैं, तो अपने साथ जरूरी सामान, जैसे छाता और रेनकोट लेकर चलें।
Editorial
Updated:- 2025-06-24, 22:17 IST

Best Places to Visit in Khamgaon: महाराष्ट्र में इस समय बारिश की वजह से मौसम सुहाना है। यही कारण है कि इस समय हजारों लोग महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रहे हैं। बारिश में महाराष्ट्र की कई जगहें और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। इसमें से एक है खामगांव। इस समय लोग महाराष्ट्र के खामगांव की चर्चा कर रहे हैं। क्योंकि, यह गांव अपनी खूबसूरती की वजह से लोगों को आकर्षित कर रहा है। अगर आप भी महाराष्ट्र में हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश कर रही हैं, जो सबसे अलग और खास हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको खामगांव की खूबसूरती के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

जनुना तलाव झरना (Khamgaon Travel Guide Monsoon Season)

खामगांव में आप जनुना तलाव झरना घूमने भी जा सकते हैं। बारिश की वजह से इस झरने का नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यहां तक पहुंचने का रास्ता आसान है और सड़कें चौड़ी है। आस-पास हरे-भरे पेड़ और घास हैं, जहां आप बैठकर झरने का नजारा देख सकते हैं। यहां तक आप आपको ऑटो, कैब या अपनी गाड़ी से ही पहंच जाएंगे।

इसे भी पढे़ं- मुंबई घूमने जा रहे लोग इन 3 जगहों पर जरूर आएं, वरना अधूरा होगा ट्रिप

वसाली में जटाशंकर झरना

Khamgaon Travel Guide Monsoon Season

खामगांव घूमने गए लोगों को बारिश के मौसम में वसाली झरने का भी नजारा देखना चाहिए। ऊंचाई से गिरता हुआ पानी यहां इतना खूबसूरत लगता है कि आपका यहां से आने का मन नहीं होगा। यहां खामगांव से लगभग 1.30 घंटे की दूरी पर है। लेकिन यहां तक पहुंचने में आपको परेशानी नहीं होने वाली। मानसून में यहां आपको पर्यटकों की भीड़ भी देखने को मिलेगी। मानसून में घूमने के लिए यह अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- मानसून में मुंबई की इन खूबसूरत जगहों पर चले गए तो लौटने का मन नहीं होगा

गजानन महाराज मंदिर

Khamgaon Travel Guide Monsoon Seasonss

यह महाराष्ट्र की ऐसी जगह है, जहां आपको हर दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। यह महाराष्ट्र के खूबसूरत मंदिर में से एक है, जिसकी बनावट लोगों को आकर्षित करती है। यह खामगांव की संत विहार कॉलोनी में है। यहां पहुंचने का रास्ता आसान है, इसलिए आप अपनी गाड़ी से यहां तक पहुंच सकती हैं। कोशिश करें कि आप मंदिर दर्शन के लिए सुबह ही पहुंच जाएं। क्योंकि, आस-पास होटल मिलने में आपको परेशानी हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।