कर्नाटक की यह जगह है बेहद खूबसूरत, इसे कहते हैं इंडिया का स्कॉटलैंड

कर्नाटक में एक जगह ऐसी है जिसे मिनी स्कॉटलैंड कहा जाता है। मतलब एक स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम में है और दूसरा इंडिया में। इंडिया के स्कॉटलैंड के बारे में बताने से पहले जरूरी है यूके के स्कॉटलैंड के बारे में जान लेना। 

india scotland

कर्नाटक में एक जगह ऐसी है जिसे मिनी स्कॉटलैंड कहा जाता है। मतलब एक स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम में है और दूसरा इंडिया में।

इंडिया के स्कॉटलैंड के बारे में बताने से पहले जरूरी है यूके के स्कॉटलैंड के बारे में जान लेना। लगभग 800 द्वीपों वाले स्कॉटलैंड का 1707 ईस्वी तक अपना एक अलग वजूद था लेकिन 1 मई 1707 को आयरलैंड, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को मिलाकर किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन बना दिया गया।

भले ही ये यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा बन गया हो लेकिन इसके बावजूद पूरी दुनिया में स्कॉटलैंड की अपनी एक अलग पहचान है।

स्कॉटलैंड की कैपिटल एडिनबर्ग वर्ल्ड में हमेशा से वीरता का गवाह रही है। ऐसा कहा जाता है कि एडिनबर्ग की वजह से स्कॉटिश पुलिस को आज भी वर्ल्ड में सबसे बेहतरीन माना जाता है।

इसके साथ-साथ स्कॉटलैंड को स्कॉच और व्हिस्की के लिए भी पूरे वर्ल्ड में जाना जाता है। स्कॉटलैंड चारों तरफ से इतने खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ है जिसे देखते ही शायद ही आपको कुछ और याद रहे।

अब जरा सोचिए इतना सुन्दर स्कॉटलैंड इंडिया में भी है तभी तो उसे मिनी स्कॉटलैंड कहा जाता है।

चलिए मिलते हैं इंडिया के स्कॉटलैंड से

india scotland inside

Image Courtesy: Pxhere

कनार्टक इंडिया के दक्षिण में स्थित एक राज्य है। इन दिनों यह राज्य सुर्खियों में है क्योंकि यहां इस साल अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से यहां का सियासी पारा गर्म है। बीजेपी, कांग्रेस, जनता दल, बीएसपी और जनता पार्टी समेत तमाम दलों ने कमर कस ली है।

Read more: अगर जा रही हैं अपने पार्टनर के साथ गोवा तो ना करें ये 5 गलतियां

यहां आपको बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है फिलहाल यहां सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।

कर्नाटक उन राज्यों में से एक है जो अपने टूरिस्ट स्पॉट्स के लिए पूरे वर्ल्ड में जाना जाता है। कर्नाटक में एक जगह ऐसी हैं जिसे इंडिया है स्कॉटलैंड कहा जाता है। उस जगह का नाम है ‘कुर्ग’।

india scotland inside

Image Courtesy: Pxhere

कुर्ग की खासियत

अगर किसी जगह की तुलना स्कॉटलैंड से की जा रही है तो उस जगह में कुछ तो खास जरूर होगा। कुर्ग एक बेहतरीन हिल स्टेशन है जिसकी हरी भरी वादियां बेहद मनोहक हैं। यही वादियां कुर्ग को टूरिस्ट स्पॉट के लिहाज से एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं। चलिए आपको बताते है क्या है कुर्ग में ऐसा खास जो पूरे वर्ल्ड में इसे कहा जाता है मिनी स्कॉटलैंड।

कुर्ग की वादियां हैं खास

कुर्ग के चारों तरफ इतनी खूबसूरत वादियां जिन्हें देखते ही उन पर से नजर हटाने का मन नहीं करता है। कुर्ग एक बेहतरीन हिल स्टेशन है जिसकी वादियां आपको अपनी तरफ आकर्षित कर लेंगी। यही वादियां कुर्ग को टूरिस्ट स्पॉट के लिहाज से एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती हैं।

यहां आपको बता दें कि कुर्ग को कोडागू भी कहा जाता है। मडिकेरि कुर्ग का जिला मुख्यायलय है और इसका नाम यहां के पहले शासक मुद्दुराजा के नाम पर पड़ा। यह जगह मैसूर से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और पहाड़ों-घाटियों वाला कुर्ग कर्नाटक का एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है।

india scotland inside

Image Courtesy: Pxhere

कुर्ग के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स

कुर्ग एक बेहद ही खूबसूरत जगह है और यहां पर स्थित एबी वॉटरफॉल्स, राजा की सीट, महल, किला, ओंमकारेश्वर मंडिर बहुत ज्यादा फेमस जगह हैं। पहाड़, हरे-भरे जंगल, चाय और कॉफी के बागान कुर्ग के बेहद ही खूबसूरत नजारें हैं। कुर्ग में टूरिस्ट्स का का मन बहलाने के लिए ढेरों जगह हैं। उनमें से दुबारे एलिफेंट कैंप एक है और हाथियों को पालने और प्रशिक्षित करने के लिए इस कैंप को बनाया गया है।

Read more: खुलकर घूमिए, इस आइलैंड पर नहीं ले सकते हैं मर्द एंट्री

यह कैंप कावेरी नदी के तट पर बसा है और यहां एक छोटी सी बोट राइड के जरिए पहुंचा जा सकता है।

india scotland budh

Image Courtesy: Pxhere

कुर्ग में कुशालनगर में एक फेमस तिब्बती मोनेस्ट्री है और यहां लाल और सुनहरे रंग की पोशाक में संन्यासी दिखते हैं। यहां सुनहरे रंग के तीन बुद्ध एक पंक्ति में बैठे हुए हैं और यहां की दीवारों पर बुद्ध की खूबसूरत पेंटिंग्स भी बनी हुई हैं।

कुर्ग से ये सब खरीदना ना भूलें

कुर्ग कॉफी उत्पादन के लिए देश का बड़ा केंद्र है। कुर्ग आने पर कुछ खास चीजें खरीदी जा सकती हैं। यहां से आप कॉफी, अंजीर, मसाले, इलायची, काली मिर्च, अनन्नास के पापड़ और शहद खरीद सकती हैं। कुर्ग की सिल्क साड़ियां भी काफी मशहूर हैं, आप चाहें तो यहां से ये सब खरीद के ला सकती हैं।

india scotland inside

Image Courtesy: Pxhere

कुर्ग का सूर्यास्त है फेमस

कुर्ग में सूर्यास्त देखने के लिए हजारों टूरिस्ट्स की भीड़ लगी रहती है। यहां से हरी-भरी घाटी और धुंध में छिपे पहाड़ों के सौंदर्य के नजारें देखते ही बनते हैं। आपको बता दें कि कुर्ग समुद्र तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर है और यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती को यहां की हवाओं में महसूस कर सकती हैं।

कैसे पहुंचे कुर्ग

अगर आप प्लाइट से ट्रेवल करना पसंद करती हैं तो मडिकेरि आने के लिए मैसूर और मंगलोर करीबी एयरपोर्ट है जो कि मडिकेरि से लगभग 120 और 135 किमी की दूरी पर हैं। अगर आप ट्रेन से ट्रेवल करना पसंद करती हैं तो मैसूर स्टेशन पहुंचा सकती हैं और वहां से बस या कार के जरिए कुर्ग पहुंचा जा सकता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP