अप्रैल में शायद ही कोई पहाड़ों पर घूमने जाएगा। लोगों को लगता है इस मौसम में बहुत गर्मी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसलिए क्योंकि कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां पर मौसम अच्छा रहता है खासकर रात के वक्त। इस वक्त हिमाचल प्रदेश की वादियों में एक अलग ही सुंदरता होती है।
हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां, घाटियां, और नदियां इस मौसम में और भी सुकून देती हैं। बता दें हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और रोमांचक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यहां की लिस्ट में शिमला, मनाली, धर्मशाला, कुल्लू और कसौली जैसी जगहें शामिल हैं।
आप हर मौसम में यहां घूमनेका प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप अप्रैल में हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश की कौन-सी जगह सबसे ज्यादा आकर्षित लगती हैं।
डलहौजी
आप हिमाचल प्रदेश की फेमस और खूबसूरत जगहों में डलहौजी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस जगह को बहुत कम पैसे में घूमा जा सकता है, लेकिन यह आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह मिलेंगी। आप यहां के लोकल स्ट्रीट फूड के साथ मार्केट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-देश की इकलौती ट्रेन जो हर यात्री को खिलाती है फ्री में खाना, जानिए इसकी खासियत
एक दिन का खाना और रहना आपको लगभग 500 से 1000 के बीच में पड़ेगा। लेकिन सहूलियत और पसंद के हिसाब से आप इसका बजट सस्ता भी रख सकते हैं। बेहतर होगा कि आप ट्रेन से जाएं, क्योंकि यहां के रास्तों को देखने और एक्सप्लोर करने का अपना अलग मजा है।
चैल
अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमने के साथ-साथ वन्यजीव अभयारण्य भी घूमने का शौक रखते हैं, तो आपके लिए चैल वन्यजीव अभयारण्य से बेहतरीन कोई जगह नहीं हो सकती हैं। अगर आपको जानवरों से प्यार है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।
आप यहां के फेमस पैलेस, मंदिर को भी एक्सप्लोरकर सकते हैं।यह चैल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। बहुत से पर्यटक चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए यहां आते हैं। इस समय चैल में मौसम सुहाना रहता है, जिससे पर्यटक चैल की सैर का आनंद ले सकते हैं और आराम कर सकते हैं।
किन्नौर
हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत जिला किन्नौर भी है। यह यहां का एक छिपा हुआ रत्न है, जिसे एक्सप्लोर किया जाना चाहिए। यह हिमालय की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जो मनमोहक सुंदरता, प्राचीन परंपराओं और आध्यात्मिक वैभव की भूमि है।
अपनी अनूठी संस्कृति और परंपराओं के साथ, किन्नौर प्रकृति प्रेमियों, रोमांच चाहने वालों और इतिहास प्रेमियों के लिए एक जन्नत है। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कल्प, सांगला घाटी, बस्पा नदी या दर्रा जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
तीर्थन वैली
इस मौसम में घूमने के लिए तीर्थन वैली एक बेस्ट रहेगी। यहां पर काफी कुछ है, जहां सुकून के पल अपने पार्टनर के साथ बिताए जाए जा सकते हैं। यकीन मानिए यहां एक बार आने के बाद आपका भी जाने का मन नहीं होगा। लेकिन यहां आने से पहले वैली के बारे में जानना और समझना बहुत जरूरी है।
आप यहां आने से पहले होम स्टे बुक कर लें। साथ ही, जगहों की लिस्ट भी बना लें। वैसे तो यहां घाटी को एक्सप्लोर किया जा सकता है, लेकिन आप जालोरी पास और सेरोलसर लेक को जरूर देखें। ठंड के मौसम में यहां बर्फ देखने को मिलेगी, लेकिन इस वक्त काफी हरियाली देखने को मिलने वाली है।
कुल्लू
कुल्लू की भीड़-भाड़ से अलग किसी शांत और बेहतरीन जगहों पर घूमना चाहते हैं तो कुल्लू जैसी जगहों को एक्सप्लोर करें।आप खीरगंगा, कैसरधर और सुल्तानपुर पैलेस को घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको सुल्तान पैलेस को घूमनाअच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-Jharkhand Hidden Places: झारखंड की इन खूबसूरत जगह के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे, नजारे देख झूम उठेंगे
इस महल के आसपास मौजूद हरियाली और उंचे-उंचे पहाड़ काफी लोकप्रिय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1905 में आए भूकंप के चलते इस पैलेस का कुछ हिस्सा नष्ट हो गया था लेकिन, बाद में इसे दोबारा बनाया गया। इसके अलावा, अगर आप यहां के मंदिर और टैंपल को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।
इन जगहों पर जाकर आप हिमाचल प्रदेश की ट्रिप यादगार बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों